Xiaomi ने सस्ते में लॉन्च किया 75 इंच वाला 4K QLED TV, मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस
Xiaomi ने सस्ते में लॉन्च किया 75 इंच वाला 4K QLED TV, मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस
Xiaomi ने अपने 4K QLED TV X Pro सीरीज में 75 इंच वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने कुछ समय पहले घरेलू बाजार में पेश किया था।
Published : Feb 21, 2026 07:06 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 07:06 pm IST
1/5Image Source : Xiaomi
Xiaomi ने अपने 4K QLED TV X Pro सीरीज में 75 इंच वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने कुछ समय पहले घरेलू बाजार में पेश किया था। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी QLED टेक्नोलॉजी पर काम करता है और बड़ी स्क्रीन होने की वजह से घर में थिएटर वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। इस सीरीज में कंपनी पहले ही 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच वाले मॉडल उतार चुकी है।
2/5Image Source : Xiaomi
शाओमी का यह टीवी 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस टीवी की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह 64,999 रुपये में मिलेगा। साथ ही, टीवी की खरीद पर कंपनी 4 साल तक वारंटी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को 27 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। इसे 19 फरवरी से 24 फरवरी के बीच Amazon से प्री-बुक किया जा सकता है।
3/5Image Source : Xiaomi
75 इंच की स्क्रीन वाला यह स्मार्ट टीवी 4K UHD स्क्रीन के साथ आता है। इस टीवी का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें MEMC और ऑटो लो लैटेंसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डॉल्वी विजन, HDR10+ जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसके व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
4/5Image Source : Xiaomi
शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 34W के स्पीकर सिस्टम पर काम करता है। इसमें डॉल्वी ऑडिटो DTS X और DTS Virtual X जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्ट टीवी Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Google TV के साथ-साथ Xiaomi PatchWall का भी सपोर्ट मिलता है।
5/5Image Source : Xiaomi
कनेक्टिविटी के लिए इसमें गूगल असिस्टेंट और Apple Air Play 2, गूगल कास्ट, Miracast का सपोर्ट मिलेगा। इसमें तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ दो USB type A, LAN, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें WiFi और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें क्वाड कोर A55 प्रोसेसर दिया गया है।