Published : Oct 17, 2016 02:10 pm IST, Updated : Oct 17, 2016 02:10 pm IST
1/16
कलर्स चैनल का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 10 रविवार को शुरु किया जा चुका है। दर्शक लंबे वक्त से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार का शो पिछली बार से काफी अलग है। इस बार इसमें टीवी की जानी मानी हस्तियों के अलावा आम जनता भी देखने को मिल रही है।
2/16
ओम स्वामी बिग बॉस के घर में सबसे पहले सन्यासी और तांत्रिक ओम स्वामी की एंट्री हुई है। इनके अनुसार इनमें कुछ अद्भुत शक्तियां हैं जिससे इन्हें वो सब दिखाई देता है, जो कोई और नहीं देख सकता।
3/16
लोपामुद्रा राउत: लोपा इस घर में जाने वालीं पहली सेलिब्रिटी प्रतिभाती हैं। वह मिस इंडिया की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
4/16
मनवीर गुर्जर: नोएडा के रहने वाले मनवीर भी आम लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी एंट्री इस घर में तीसरी थी। मनवीर का कहना है कि घर में बाकी लोग जैसे उनके बर्ताव करेंगे वे भी उनके साथ वैसे ही रहेंगे।
5/16
नितिभा कौल: बिग बॉस के घर में एंट्री पाने वालीं 23 साल की नितिभा गूगल कंपनी के साथ काम करती थीं। लेकिन इस शो में प्रतिभागी बनने के लिए उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।
6/16
रोहन मेहरा: रोहन को हम सभी स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्श का किरदार निभाते हुए देख चुके हैं।
7/16
बानी इन्हें हम रोडीज सीजन 4 में देख चुके हैं। बानी का कहना है कि उन्होंने आज तक बिग बॉस कभी नहीं देखा। इस शो के लिए उनकी कोई प्लानिग नहीं है। लेकिन उनकी बहन ने उन्हें यह समझाकर भेजा कि अगर तुम्हें घर में भूख लगे तो तुम अपना ही हाथ खा लेना
8/16
लोकेश कुमारी शर्मा: दिल्ली की रहने वालीं लोकेश 25 साल की एक छात्रा हैं। वह प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं।
9/16
करण मेहरा: इन्हें हम स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाते हुए देख चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय से हमेशा ही दर्शकों से प्रशंसा हासिल की है। अब देखना यह है कि बिग बॉस के घर में करण को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
10/16
अकांक्षा शर्मा: इनका नाम भी घर में आम लोगों की लिस्ट में शामिल है। इनकी शादी भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई से हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवादों से परेशान अकांक्षा ने शादी के केवल 4 महीनों के बाद उसके अलग रहना शुरु कर दिया था।
11/16
मोनालिसा: बंगाल की रहने वाली अंतरा बिस्वास को मोनालिसा के नाम से जाना जाता है। यह भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अदाकार हैं।
12/16
नवीन प्रकाश:- बिहार के रहने वाले नवीन बंगाल में एक टीचर हैं। वहां वह IAS के बच्चों की तैयारी करवाते हैं।
13/16
राहुल देव: इन्हे बॉलीवुड में हम कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देख चुके हैं।
14/16
प्रियंका जग्गा: दिल्ली की रहने वाली 32 साल की प्रियंका एक एयर होस्टेस रह चुकी हैं। वहदो बच्चों का मां भी हैं।
15/16
गौरव चोपड़ा: बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले अभिनेता गौरव को हम कई टीवी सीरीयल में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। वे रियलिटी डांस शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुके हैं।
16/16
मनोज पंजाबी: जयपुर के रहने वाले 34 साल के मनोज का कहना है कि वह बाकी सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा स्ट्रांग हैं।