कौन हैं सोनिया बलानी? 'रामायण' में बनीं सीता की बहन 'उर्मिला', ब्लॉकबस्टर फिल्म में निभा चुकी हैं लेडी विलेन का रोल
कौन हैं सोनिया बलानी? 'रामायण' में बनीं सीता की बहन 'उर्मिला', ब्लॉकबस्टर फिल्म में निभा चुकी हैं लेडी विलेन का रोल
'रामायण' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब इस फिल्म के हर एक किरदार को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनिया बलानी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, एक्ट्रेस की झलक ट्रेलर में भी देखी जा सकती है।
Published : Aug 01, 2026 09:50 am IST, Updated : Aug 01, 2026 09:50 am IST
1/7Image Source : youtube/World Of Ramayana
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही अब इसके कलाकारों की चर्चा जोरों पर है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनके किरदारों ने हर किसी का ध्यान खींचा है और इन कलाकारों के बीच सोनिया बलानी भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रही हैं।
2/7Image Source : youtube/World Of Ramayana
रामायण के ट्रेलर में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की एंट्री वाले सीन में सोनिया बलानी को भी स्पॉट किया जा सकता है, जो 'रामायण' में माता सीता की बहन उर्मिला का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि सोनिया टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम-खम दिखाती नजर आ रही हैं।
3/7Image Source : youtube/World Of Ramayana
सोनिया बलानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की थी और फिर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया। उन्होंने अपने करियर में 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'दिल दिया गल्लां' और 'तू मेरा हीरो' जैसे टीवी शोज में काम किया और फिर टीवी पर पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख कर लिया।
4/7Image Source : Instagram/@soniabalani9
सोनिया ने 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें उन्होंने लीड नेहा शर्मा की बहन का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो 'बाजार' में भी नजर आईं, लेकिनसबसे ज्यादा सुर्खियां 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'द केरल स्टोरी' से बटोरी। इस फिल्म में उन्होंने आसिफा नाम की लेडी विलेन का रोल निभाया था।
5/7Image Source : Instagram/@soniabalani9
'द केरल स्टोरी' में सोनिया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो होस्टल में अपनी रूममेट्स का धर्म परिवर्तन करने के लिए उनका ब्रेन वॉश करती है और उन्हें कट्टरता की ओर धकेलती है। इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें कई धमकी भरे मैसेज भी मिले थे।
6/7Image Source : Instagram/@soniabalani9
सोनिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म आगरा के एक सिंधी परिवार में हुआ और फिर एक्टिंग के अपने जुनून को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंच गईं। सोनिया यूं तो कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन 'रामायण' उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव है।
7/7Image Source : Instagram/@soniabalani9
नितेश तिवारी की 'रामायण' में सोनिया माता सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रही हैं। 'रामायण' में उर्मिला का किरदार बेहद खास माना जाता है। राम-सीता के साथ लक्ष्मण के वनवास पर जाने के दौरान उर्मिला ने जो धैर्य दिखाया, वह आज भी लोगों को भावुक कर देता है।