1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेलीविजन
  4. Bigg Boss OTT: सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 'बिग बॉस ओटीटी' के ये 8 खिलाड़ी, 5 पहुंचे फिनाले में

Bigg Boss OTT: सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 'बिग बॉस ओटीटी' के ये 8 खिलाड़ी, 5 पहुंचे फिनाले में

Published : Sep 17, 2021 11:42 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 05:36 pm IST
टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस को इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया गया। टीवी की तरह ही ओटीटी पर भी शो ने खूब धूम मचाया। शो में हाई वोल्टेड ड्रामा, मस्ती और रोमांस देखने को मिला। दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब ये शो अंतिम पड़ाव पर है। 18 सितंबर को को इसका ग्रैड फिनाले है। आईए जानते हैं उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जो अपने सफर के दौरान काफी चर्चा में रहे।   
1/9 Image Source : instagram/ shamitashetty_official/ raqes

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस को इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया गया। टीवी की तरह ही ओटीटी पर भी शो ने खूब धूम मचाया। शो में हाई वोल्टेड ड्रामा, मस्ती और रोमांस देखने को मिला। दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब ये शो अंतिम पड़ाव पर है। 18 सितंबर को को इसका ग्रैड फिनाले है। आईए जानते हैं उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जो अपने सफर के दौरान काफी चर्चा में रहे। 

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में कंट्स्टेंट बनकर आईं तो सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई। एक्ट्रेस ने बतौर कनेक्शन राकेश बापट को चुना। शुरुआत में दोनों ने अच्छा खेला। लेकिन, जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, दोनों एक दूसरे के नजदीक आते गए। इस वजह से शमिता काफी चर्चा में रहीं। शो के अंत में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। लेकिन शमिता फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। 
2/9 Image Source : INSTAGRAM/ shamitashetty_official

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में कंट्स्टेंट बनकर आईं तो सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई। एक्ट्रेस ने बतौर कनेक्शन राकेश बापट को चुना। शुरुआत में दोनों ने अच्छा खेला। लेकिन, जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, दोनों एक दूसरे के नजदीक आते गए। इस वजह से शमिता काफी चर्चा में रहीं। शो के अंत में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। लेकिन शमिता फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। 

राकेश बापट को आपने कई टीवी सारियल्स में देखा होगा। वो फेमस टीवी एक्टर हैं। शो में राकेश ने शमिता के साथ बतौर कनेक्शन एंट्री ली। दोनों के साथ को खूब सराहा भी गया। राकेश, गेम में काफी शांत और कूल दिखे। बाद में दिव्या से बढ़ती दोस्ती और कुछ मनमुटाव के चलते शमिता ने राकेश से दूरी बना ली। लेकिन, राकेश फाइन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। 
3/9 Image Source : INSTAGRAM/raqeshbapat

राकेश बापट को आपने कई टीवी सारियल्स में देखा होगा। वो फेमस टीवी एक्टर हैं। शो में राकेश ने शमिता के साथ बतौर कनेक्शन एंट्री ली। दोनों के साथ को खूब सराहा भी गया। राकेश, गेम में काफी शांत और कूल दिखे। बाद में दिव्या से बढ़ती दोस्ती और कुछ मनमुटाव के चलते शमिता ने राकेश से दूरी बना ली। लेकिन, राकेश फाइन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। 

बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक सहजपाल का सफर शानदार रहा। एक तरफ वो अपने गुस्से और लड़ाई की वजह से चर्चा में रहे। वहीं, दूसरी तरफ नेहा भसीन के साथ अपने रिश्ते को भी उन्होंने बखूबी निभाया। प्रतीक ने शो में दिए गए हर टास्क में अपनी पूरी ताकत झोंकी और उसे मन से खेला। निशांत के साथ उनकी दोस्ती को भी दर्शकों ने पसंद किया। वो पांच फाइनलिस्ट में से एक हैं। 
4/9 Image Source : INSTAGRAM/ pratiksehajpal

बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक सहजपाल का सफर शानदार रहा। एक तरफ वो अपने गुस्से और लड़ाई की वजह से चर्चा में रहे। वहीं, दूसरी तरफ नेहा भसीन के साथ अपने रिश्ते को भी उन्होंने बखूबी निभाया। प्रतीक ने शो में दिए गए हर टास्क में अपनी पूरी ताकत झोंकी और उसे मन से खेला। निशांत के साथ उनकी दोस्ती को भी दर्शकों ने पसंद किया। वो पांच फाइनलिस्ट में से एक हैं। 

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को शो में उनके बेबाक अंदाज के कारण अलग पहचान मिली। दिव्या ने बिना किसी कनेक्शन के अपनी दावेदारी साबित की। हालांकि, अक्षरा को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स से उनकी भिड़ंत हुई। लेकिन, शो एंड होते-होते दिव्या बाकी घरवालों से घुल-मिलकर रहना सीख गईं और फाइनल तक पहुंचने में भी सफल रहीं।     
5/9 Image Source : INSTAGRAM/ divyaagarwal_official

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को शो में उनके बेबाक अंदाज के कारण अलग पहचान मिली। दिव्या ने बिना किसी कनेक्शन के अपनी दावेदारी साबित की। हालांकि, अक्षरा को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स से उनकी भिड़ंत हुई। लेकिन, शो एंड होते-होते दिव्या बाकी घरवालों से घुल-मिलकर रहना सीख गईं और फाइनल तक पहुंचने में भी सफल रहीं।   

निशांत भट्ट ने गेम को बहुत सावधानी के साथ खेला। उनका ज्यादा समय हंसी-मजाक और मस्ती में बीता। मूस के साथ निशांत का रिश्ता सुर्खियों में रहा। दोनों ने काफी समय एक साथ बिताया। वहीं, प्रतीक और निशांत अच्छे दोस्त भी बने। निशांत फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। 
6/9 Image Source : VOOT/INSTAGRAM

निशांत भट्ट ने गेम को बहुत सावधानी के साथ खेला। उनका ज्यादा समय हंसी-मजाक और मस्ती में बीता। मूस के साथ निशांत का रिश्ता सुर्खियों में रहा। दोनों ने काफी समय एक साथ बिताया। वहीं, प्रतीक और निशांत अच्छे दोस्त भी बने। निशांत फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। 

मशहूर गायक नेहा भसीन की आवाज को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस ओटीटी में नेहा ने सिंगर मिलिंद गाबा को अपनी कनेक्शन चुना था। शुरुआत में दोनों अच्छा खेले। लेकिन, बाद में मिलिंद के व्यवहार से तंग आकरा नेहा ने उनसे दूरी बना ली। जिसके बाद उन्होंने प्रतीक को अपना कनेक्शन चुना। नेही काफी सावधानी से गेम खेल रही थीं। लेकिन, फिनाले से महज दो दिन पहले ही शॉकिंग एविक्शन में उन्हें घर से बेघर होना पड़ा।   
7/9 Image Source : INSTAGRAM/nehabhasin4u

मशहूर गायक नेहा भसीन की आवाज को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस ओटीटी में नेहा ने सिंगर मिलिंद गाबा को अपनी कनेक्शन चुना था। शुरुआत में दोनों अच्छा खेले। लेकिन, बाद में मिलिंद के व्यवहार से तंग आकरा नेहा ने उनसे दूरी बना ली। जिसके बाद उन्होंने प्रतीक को अपना कनेक्शन चुना। नेही काफी सावधानी से गेम खेल रही थीं। लेकिन, फिनाले से महज दो दिन पहले ही शॉकिंग एविक्शन में उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। 

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा ने प्रतीक सहजपाल के साथ घर में एंट्री की। उनके कनेक्शन चुने जाने के फैसले से बाकी घरवाले हैरान रह गए। सभी के लिए प्रतीक को झेल पाना काफी मुश्किल था। लेकिन, अक्षरा ने प्रतीक के साथ मिलकर बेहतरीन गेम खेला। कुछ समय बाद उन्हें ऐसा महसूस होने लगा कि घरवाले उन्हें बात-बात पर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति दिखाना शुरू कर दिया।   
8/9 Image Source : INSTAGRAM/ singhakshara

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मूस जट्टाना के अंदाज को लोगों ने बिग बॉस ओटीटी में काफी पसंद किया। उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। शो के दौरान मूस अपने कनेक्शन निशांत के काफी करीब रहीं। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में भी रहीं। 
9/9 Image Source : INSTAGRAM/moosejattana

Advertisement