इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया था, लेकिन जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लोगों को छूट दी जा रही है। हालांकि, सभी को गाइडलाइंस को फॉलो भी करना है। मुंबई में धीरे-धीरे जानी-मानी हस्तियों ने भी बाहर निकलना शुरू कर दिया है। हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर को जुहू में स्पॉट किया गया, जहां वो मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं।
एकता कपूर को शनि मुक्तेश्वर मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क और ग्ल्वस भी पहने हुए थे। एकता लॉकडाउन से पहले इस मंदिर में हमेशा दर्शन करने आया करती थीं।
वहीं, अभिषेक बच्चन को भी जुहू में देखा गया। वो मुंह पर मास्क पहनकर बाहर निकले थे।
एक्टर अमित साध भी मास्क पहनकर जुहू आए थे। अमित साध को सुशांत सिंह राजपूत के साथ काई पो छे फिल्म में देखा गया था। एक्टर के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को सड़क पर वॉक करते देखा गया। वो अपने डॉगी को टहलाने घर के बाहर निकलीं। उन्होंने भी मास्क पहना हुआ था।
अर्जुन रामपाल को बांद्रा में स्पॉट किया गया। उन्होंने बचाव में चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।