बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत हो चुकी है।सुपरस्टार सलमान खान ने 'जंगल है आधी रात है' गाने पर डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री की।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह घर में जीतने के लिए आई
टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली ने 'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री की। जय का नाम शो शुरू होने से एक दिन पहले फाइनल किया गया था। उन्होंने इससे पहले झलक दिखला जा, नच बलिए 5, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो कर चुके हैं।
बिग बॉस के घर में चौथे कंटेस्टेंट के रूप में टीवी एक्ट्रेस विधि पंड्या ने एंट्री की।
बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने कुछ इस अंदाज में 'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री की, जिसकी गवाही ये तस्वीर दे रही है। उमर ने बताया कि वह बचपन से सलमान खान के गानों पर डांस करते आए हैं
टीवी एक्ट्रेस और मॉडल डोनल बिष्ट ने बिग बॉस के घर में एंट्री की। डोनल टीवी सीरियल एक दीवाना था में नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।