कभी नागिन तो कभी बहू बन लाखों दिलो पर राज कर रही हैं ये एक्ट्रेस
कभी नागिन तो कभी बहू बन लाखों दिलो पर राज कर रही हैं ये एक्ट्रेस
नागिन बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर द्वारा निर्मित इच्छाधारी नागिन और नागों के बारे में एक भारतीय अलौकिक कथा टेलीविजन शो है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। वहीं टीवी इंडस्ट्री में कई हसीनाओं ने नागिन का रोल निभाकर अपनी किस्मत चमकाई है।
Published : May 13, 2024 07:16 pm IST, Updated : May 13, 2024 07:16 pm IST
1/8Image Source : X
एकता कपूर ने साल 2015 में इच्छाधारी नागिन का शो 'नागिन' लॉन्च किया। वहीं 'नागिन' टीवी शो लोगों को इतना पसंद आया कि ये एक फ्रेंचाइजी में बदल गई। 'नागिन' के 7 सीजन बन चुके हैं। वहीं इस शो में नागिन बनी ये एक्ट्रेस टीवी की बहू बन भी धूम मचा चुकी हैं।
2/8Image Source : Instagram
मौनी रॉय को सबसे खूबसूरत नागिन की लिस्ट में गिना जाता है। मौनी मोस्ट पॉपुलर नागिन में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने शो के पहले और दूसरे सीजन में लीड रोल किया।
3/8Image Source : Instagram
'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब जब ये शो खत्म हो चुका है। बहू ही नहीं बल्कि नागिन बनकर भी एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
4/8Image Source : Instagram
'नागिन 3' में सुरभि ज्योति लीड रोल में थी। उन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से इस शो में धूम मचा दी।
5/8Image Source : Instagram
अदा खान ने 'नागिन 1' और 'नागिन 2' में शेषा का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने जिस तरह से इस शो में अपना रोल प्ले किया वह लोगों को बहुत पसंद आया है।
6/8Image Source : Instagram
'नागिन 4' में अनीता हसनंदानी ने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। वह अपने खूबसूरत लुक के लिए जानी जाती हैं। उन्हें सबसे खूबसूरत नागिन अभिनेत्रियों में से एक मना जाता है।
7/8Image Source : Instagram
'नागिन 5' में सुरभि चांदना ने बानी का किरदार निभाया था। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था।
8/8Image Source : Instagarm
'नागिन 4' में जैस्मिन भसीन ने नयनतारा का किरदार निभाया था। शो में मान्यता की बेटी नयनतारा बन सभी का दिल जीत लिया।