एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने 'नागिन' सहित कई सीरियल्स में काम किया है। 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई रिएलिटी शोज में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 में शामिल होने को लेकर भी उनका नाम सामने आया था। निया सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग सेंस से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं।
निया शर्मा 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइये इस खास मौके पर उनकी उन तस्वीरों पर नज़र डालते हैं, जो फैंस को खूब पसंद आईं और निया ने अपने लुक से खूब तहलका मचाया।
निया शर्मा ने साल 2010 में 'काली: एक अग्निपरीक्षा' शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में मानवी का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई।
इसके बाद निया शर्मा जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन जैसे हिट सीरियल्स में दिखाई दीं, जहां उनके किरदार पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।
सीरियल्स के अलावा निया वेब सीरीज में भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट की सीरीज 'ट्विस्टेड' में काम किया।
निया रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी खतरनाक स्टंट करती दिखाई दी थीं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया की विनर बनी हैं।