बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मशहूर टीवी सीरियल शक्ति - अस्तित्व के एहसास में सौम्या के रूप में नजर आ चुकीं अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
वहीं इन दिनों अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में ही रूबीना ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
रूबीना के लेटेस्ट लुक की बात करे तो उन्होंने पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनीं। इस लुक के साथ रूबीना का अंदाज़ काफी ग्लैमरस लग रहा है।
रुबिना के मेकअप की बात करे तो उन्होंने लाइट मेकअप, पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ रोज़ी चिक्स के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाई।
रूबीना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण भी फैंस के दिलों में राज़ करती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे लुक्स शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।