लंबे समय बाद दिखीं 'ससुराल गेंदा फूल' की सुहाना, कजिन की पार्टी में अपने स्टाइलिश लुक से खींचा सबका ध्यान
लंबे समय बाद दिखीं 'ससुराल गेंदा फूल' की सुहाना, कजिन की पार्टी में अपने स्टाइलिश लुक से खींचा सबका ध्यान
गोविंदा की भांजी आरती सिंह का बीते दिन ब्राइडल शावर हुआ है, जिसमें खूब धमाल मचा है। इस दौरान ससुराल गेंदा फूल फेम एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी नजर आईं। लंबे समय बाद कजिन की पार्टी में रागिनी खन्ना को देख फैंस काफी खुश दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों का ध्यान खींचा।
Published : Apr 20, 2024 12:56 pm IST, Updated : Apr 20, 2024 12:56 pm IST
1/7Image Source : x
'बिग बॉस 13' फेम और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी रचाने जा रही हैं। आरती के प्री-वेडिंग फंक्शन भी स्टार्ट हो गए हैं। बीते दिन आरती का ब्राइडल शावर हुआ है, जिसमें खूब धमाल मचा है।
2/7Image Source : x
आरती सिंह के ब्राइडल शावर में भाभी कश्मीरा भाई कृष्णा अभिषेक के अलावा माही विज, दीपशिखा नागपाल, अयुब खान, तनाज ईरानी और बख्तियार ईरानी शामिल हुए और पार्टी की रोनक बढ़ाते नजर आए। हालांकि इस पार्टी में दुल्हन बनने वाली आरती से ज्यादा ध्यान उनकी कजिन रागिनी खन्ना ने खींचा।
3/7Image Source : x
'ससुराल गेंदा फूल' में सुहाना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रागिनी खन्ना लंबे समय बाद अपनी कजिन की पार्टी में शामिल हुईं और अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लिया।
4/7Image Source : x
रागिनी खन्ना आरती सिंह के ब्राइडल शावर में ब्लैक ड्रैस की स्टाइलिश ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस दौरान अपनी कजिन के साथ खूब पोज देते हुए भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
5/7Image Source : x
रागिनी खन्ना का ये अवतार देख फैंस कहते नजर आ रहे हैं कि कितने सालों बाद उन्हें लाइमलाइट में देखा है।
6/7Image Source : x
बता दें कि टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ में अपने चुलबुले अंदाज से रागिनी खन्ना ने घर-घर में अपनी अलग जगह बनाई थी। अपने एक्टिंग करियर में एक्ट्रेस ना सिर्फ टीवी सीरियलों में एक्टिंग की है, बल्कि कई रियेलिटी शोज भी होस्ट किए हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी है। लेकिन उन्हें ज्यादा पॅापुलारिटी टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल’ से मिली। आज भी लोग उन्हें इसी शो के किरदार से जानते हैं।
7/7Image Source : x
हालांकि इस शो को टेलीकास्ट हुए 11 साल से ज्यादा बीत चुके हैं। इस शो के बाद रागिनी किसी फिल्म या किसी टीवी शो में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा वो लंबे समय से लाइमलाइट से भी दूर हैं। ऐसे में जब हाल ही में आरती सिंह के ब्राइडल शावर में रागिनी को देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।