Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान इस खास शख्स को कहेंगे अलविदा, मुसीबत में फंसेगी चारू
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान इस खास शख्स को कहेंगे अलविदा, मुसीबत में फंसेगी चारू
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा-अरमान को न चाहते हुए भी अपने बच्चे को मारने पड़ेगा। अरमान अपने ही बच्चे की मौत की वजह बन जाएगा। वहीं अभिरा उसे ऐसा करने से रोकती है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अबॉर्शन के पहले गमगीन हालत में दिखाई देते हैं।
Published : Oct 25, 2024 12:01 pm IST, Updated : Oct 25, 2024 12:01 pm IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा-अरमान को न चाहते हुए भी अपने बच्चे को मारने पड़ेगा। अरमान अपने ही बच्चे की मौत की वजह बन जाएगा। वहीं अभिरा उसे ऐसा करने से रोकती है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित शो में अबॉर्शन के पहले गमगीन हालत में दिखाई देते हैं। वहीं सगाई के दिन चारू पर नई मुसीबत में फंस जाती है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा और अरमान इस बात से परेशान हैं कि उन्हें अपना बच्चा गिराना पड़ेगा। जल्द ही उन्हें एक और समस्या का सामना करना पड़ेगा। शो में अरमान-अभिरा एक बार फिर सबके नजर में विलेन बनने वाले हैं। वह चारू की मदद करते हैं, लेकिन परिवार वाले सगाई के दिन ड्रामा करने के लिए उन्हें दोषी कहते हैं।
3/7Image Source : X
वहीं अभिरा ने अरमान को बच्चे के बारे में नहीं बताया था क्योंकि उसे पता था कि अरमान इस प्रेगनेंसी के खिलाफ हो जाएगा, लेकिन जब ये बात अरमान को पता चलती है। तो वह अभिरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहता है, लेकिन ये सुन अभिरा का दिमाग हिल जाता है। वह रोने लगती है और उसे अपने 'बेबी शर्मा पोद्दार' का वेलकम करने के लिए कहती है। अरमान ये सब सुन वहां से चला जाता है।
4/7Image Source : X
अभिरा और अरमान अकेले में एक-दूसरे से रोते दिखाई देते हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को अलविदा कहने से पहले चारू के सगाई में खूब मस्ती करते दिखाई देने वाले हैं।
5/7Image Source : X
इस दौरान अरमान को यह एहसास होगा कि अभिरा ये बात क्यों छिपा रही थी। जल्द ही ये भी पता चलने वाला है कि करवा चौथ के दिन रूही ने ही अभिरा का वीडियो रिकॉर्ड किया जब वह चुपके से खाना खा रही थी।
6/7Image Source : X
अभिरा उसे समझाने की कोशिश करती है कि वो यह बच्चा चाहती है, लेकिन अरमान अपनी पत्नी को खोना नहीं चाहता है। फिर वह उससे कहता है कि हम अबॉर्शन करा देंगे क्योंकि वह अभिरा से दूर नहीं हो सकता है। राजन शाही के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभिरा और अरमान अपने बच्चे का गर्भपात कराने का फैसला करके दुखी होंगे।
7/7Image Source : X
अभिरा-अरमान को समझाने की कोशिश करेगी कि वह अबॉर्शन कराने का प्लान कैंसिल कर दे, लेकिन वह नहीं सुनेगा। चारू की सगाई हो जाएगी और हम देखेंगे कि वह किसी बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है। चारू बुरी तरह रोती हुई दिखाई देगी क्योंकि उसका होने वाला पति उसका रेप करने की कोशिश करता दिखाई देता है।