Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा की जिंदगी में होगी फरिश्ते की एंट्री
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा की जिंदगी में होगी फरिश्ते की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, विद्या कावेरी पर भारी पड़ती दिखाई देती है। रूही अभिमान को फिर से मिलाने की प्लानिंग करते नजर आने वाली है। रूही, अरमान-अभिरा के लिया लकी साबित होगी।
Published : Oct 06, 2024 07:04 am IST, Updated : Oct 06, 2024 07:04 am IST
1/8Image Source : Instagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, विद्या कावेरी पर भारी पड़ती दिखाई देती है। रूही अभिमान को फिर से मिलाने की प्लानिंग करते नजर आने वाली है। रूही, अरमान-अभिरा के लिया लकी साबित होगी।
2/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मौजूदा एपिसोड में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। निर्माता अपनी धमाकेदार कहानी से प्रशंसकों को अपनी सीट से बांधे हुए हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती जा रही है। वैसे सीरियल में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।
3/8Image Source : X
अभिरा और अरमान शादी के बाद कठिन चुनौतियों का सामना करने में लग जाते हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे से दूर होते दिखाई देते हैं, लेकिन रूही अभिमान को मिलने का प्लान बनती है।
4/8Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, पोद्दार परिवार रूही और रोहित के माता-पिता बनने की खबर का जश्न मनाता है। अभिरा खुद को लेकर दुखी दिखाई देती है। विद्या अभिरा पर रूही को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाती है।
5/8Image Source : X
उसे चेतावनी देती है कि अगर वह बदला लेगी तो इससे दूसरों को नुकसान हो सकता है। अभिरा इस आरोप से हैरान हो जाएगी। मनीष परदादा बनने को लेकर उत्साह व्यक्त करता है और विद्या अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए पार्टी करने को कहता है।
6/8Image Source : X
अभिरा विद्या से बात करने की योजना बनाती है, लेकिन विद्या उसको खरी खोटी सुना देती है। पोद्दार परिवार इस पल का जश्न मनाता है और अभिरा निराश हो जाती है। इस बीच, संजय को पता चलता है कि रूही और अभिरा बहन हैं और अरमान को परिवार के सामने सच्चाई उजागर करने की धमकी देते हैं।
7/8Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, संजय रूही को बताता है कि अभिरा अक्षरा मासी की बेटी है और उसे ठगा हुआ महसूस कराता है। रूही को पुरानी बातें और दुख याद आती हैं जो उसकी मां को अभिरा के कारण झेलनी पड़ी थीं। निर्माता रहस्योद्घाटन के बाद रूही में हृदय परिवर्तन दिखाएंगे और घटस्थापना समारोह के दौरान, बहनें लंबे समय के बाद फिर से मिलेंगी।
8/8Image Source : X
आगे क्या होगा? क्या अभिरा और रूही अपने अतीत से आगे बढ़ेंगे? क्या रूही अभिरा को अपनी बहन के रूप में गले लगाएगी? क्या रूही अरमान और अभिरा को फिर से मिलाएगी?