अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाया कोहराम, देखें तबाही की तस्वीरें
अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाया कोहराम, देखें तबाही की तस्वीरें
अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। चलिए आपको तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jan 02, 2026 01:25 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 01:25 pm IST
1/5Image Source : ap
अफगानिस्तान में मौसम की पहली भारी बारिश और बर्फबारी ने लंबे समय से जारी शुष्क मौसम को तो खत्म किया लेकिन इसके साथ ही अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है।
2/5Image Source : ap
अफगानिस्तान के कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने कम से कम 17 लोगों की जान ले ली है और 11 अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है।
3/5Image Source : ap
हेरात प्रांत के काबकान जिले में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। हेरात के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ सईदी के अनुसार मरने वालों 2 दो बच्चे भी शामिल हैं।
4/5Image Source : ap
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि खराब मौसम के कारण देश के मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
5/5Image Source : ap
हम्माद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, मवेशी मारे गए हैं और लगभग 1,800 परिवार प्रभावित हुए हैं जिससे पहले से ही कमजोर शहरी और ग्रामीण समुदायों की स्थिति और खराब हो गई है।