1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें

चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें

Published : Jul 29, 2025 05:42 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 05:42 pm IST
चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार भारी बारिश के कारण रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बीजिंग-हार्बिन हाई-स्पीड खंड पर कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
1/5 Image Source : ap

बीजिंग में अधिकारियों ने व्यापक राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें बीजिंग के उत्तरी पर्वतीय जिलों में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मियुन जिले में 28 और यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत हुई है।
2/5 Image Source : ap

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हालात को देखते हुए आपदा से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं ताकि जान-माल की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि लापता या फंसे हुए लोगों की तलाश और बचाव कार्य तत्परता के साथ किया जाना चाहिए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों को शीघ्र ही स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
3/5 Image Source : ap

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, केवल बीजिंग में 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। बारिश से 31 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 136 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
4/5 Image Source : ap

इससे पहले, सोमवार को हेबेई प्रांत में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 8 अन्य लोग अब भी लापता हैं। यह भूस्खलन हेबेई की लुआनपिंग काउंटी के एक ग्रामीण इलाके में हुआ था।
5/5 Image Source : ap

Advertisement