Published : Feb 06, 2026 05:52 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 06:42 pm IST
1/10Image Source : ap
पाकिस्तान का इस्लामाबाद आज जबरदस्त बम धमाकों से दहल गया। हमला फिदायीन था, ब्लास्ट की जगह मस्जिद थी और निशाने पर नमाज पढ़ने पहुंचे शिया मुस्लिम थे।
2/10Image Source : pti
नमाज खत्म हुई ही थी। नमाजी अपने घरों का रूख करने ही वाले थे तभी जोरदार धमका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पांच किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी।
3/10Image Source : afp
फिर पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। लाशों के चीथड़े चारों तरफ फैल गए। जो पाकिस्तान दुनिया भर में दहशतगर्दी करता रहा आज वो अपने घर में ही बारूद के ढेर पर बैठा है।
4/10Image Source : ap
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस्लामाबाद ब्लास्ट में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 250 बुरी तरह जख्मी हैं। अस्पताल घायलों से भर चुका है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
5/10Image Source : pti
हमलावर ने इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद की गेट पर खुद को उड़ा लिया। दो अस्पताल घायलों से भर गए हैं। अभी भी बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
6/10Image Source : ap
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद इमरजेंसी लगा दी गई है। इस्लामाबाद की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
7/10Image Source : afp
पाकिस्तान की राजधानी में रेड अलर्ट घोषित है। इस्लामाबाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
8/10Image Source : ap
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद के बाहर हुए धमाके के बाद कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर किसी के भी आंखों में आंसू आ सकते हैं।
9/10Image Source : afp
अपनों को खोने का दर्द लोगों के चेहरे पर साफ झलक रहा है।
10/10Image Source : ap
ब्लास्ट के बाद उन परिवार वालों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्होंने इस बम धमाके में अपनों को खो दिया है। ये तस्वीरें कलेजा चीरने वाली हैं।