1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. Israel Hamas War: 46 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत, देखें तबाह हुए गाजा की तस्वीरें

Israel Hamas War: 46 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत, देखें तबाह हुए गाजा की तस्वीरें

Published : Jan 10, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 06:32 pm IST
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायल लगातार हमास के अतंकियों को निशाना बना रहा है। जंग के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 46,000 से अधिक हो गई है।
1/8 Image Source : ap
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायल लगातार हमास के अतंकियों को निशाना बना रहा है। जंग के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 46,000 से अधिक हो गई है।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 महीनों से चल रही जंग में मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि जंग अब तक 46,006 फलस्तीनी मारे गए हैं और 109,378 घायल हुए हैं।
2/8 Image Source : ap
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 महीनों से चल रही जंग में मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि जंग अब तक 46,006 फलस्तीनी मारे गए हैं और 109,378 घायल हुए हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने लड़ाके या नागरिक थे।
3/8 Image Source : ap
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने लड़ाके या नागरिक थे।
इजरायली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा है कि उसने 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। गाजा में इजरायल की ओर हमले लगातार जारी है।
4/8 Image Source : ap
इजरायली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा है कि उसने 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। गाजा में इजरायल की ओर हमले लगातार जारी है।
बीते साल भी गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों के आंकड़ों को साझा किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तब कहा था कि वास्तविक मृतक संख्या अधिक है क्योंकि हजारों शव मलबे के नीचे या ऐसे क्षेत्रों में दबे हुए हैं जहां तक ​​चिकित्सक नहीं पहुंच सकते।
5/8 Image Source : ap

गाजा में हालात यह हैं कि लोगों को खाना और पानी तक नहीं मिल पा रहा है। भीषण ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग विस्थापित शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
6/8 Image Source : ap
गाजा में हालात यह हैं कि लोगों को खाना और पानी तक नहीं मिल पा रहा है। भीषण ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग विस्थापित शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
इजरायल और हमास के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला कर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था।
7/8 Image Source : ap
इजरायल और हमास के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला कर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था।
हमास के आतंकियों ने 250 लोगों का अपहरण भी कर लिया था जिनमें से करीब 100 लोगों को उसने अब भी गाजा में बंधक बनाकर रखा है। माना जा रहा है कि इनमें से कम से कम एक तिहाई बंधकों की मौत हो चुकी है।
8/8 Image Source : ap

Advertisement