Published : Jan 01, 2026 12:22 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 12:26 pm IST
1/8Image Source : AP
पूरी दुनिया ने अपने-अपने अंदाज में नए साल 2026 का वेलकम किया। कहीं सियासी गलियारों में सधे हुए प्रोग्राम हुए, तो कहीं सड़कों और ऐतिहासिक स्मारकों पर आम लोग जश्न मनाते दिखे। एशिया से यूरोप तक, न्यू ईयर की ये तस्वीरें सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि सियासत और परंपरा का भी आईना बनीं। इस मौके पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, जापान की शाही फैमिली, ताइवान के राष्ट्रपति और रूस में लोगों ने कैसे जश्न मनाया, इन तस्वीरों में देखिए।
2/8Image Source : AP
प्योंगयांग में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर किम जोंग उन अपनी पत्नी री सोल जू और बेटी के साथ नजर आए। उन सभी ने नए साल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। यह प्रोग्राम 31 दिसंबर 2025 को प्योंगयांग में आयोजित हुआ। इसमें किम जोंग उन अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आए।
3/8Image Source : AP
ताइपे में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने राष्ट्रपति कार्यालय में न्यू ईयर के मौके पर झंडारोहण किया। देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर नेताओं ने एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मैसेज दिया। यह कार्यक्रम ताइवान की सियासी पहचान और संप्रभुता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
4/8Image Source : AP
नए साल पर जापान में शाही परिवार की तस्वीरें भी सामने आईं। किंग नारुहितो, क्वीन मसाको और राजकुमारी आइको के साथ नए साल के आधिकारिक पोर्ट्रेट में दिखे।
5/8Image Source : AP
वहीं, क्राउन प्रिंस अकिशिनो, क्राउन प्रिंसेस किको, प्रिंसेस काको और प्रिंस हिसाहितो की फोटोज ने शाही उत्तराधिकार और पारिवारिक एकता को दिखाया।
6/8Image Source : AP
हालांकि, जापान के आम लोग राजधानी टोक्यो में न्यू ईयर की पहली सुबह सूर्योदय देखने के लिए इकट्ठा हुए। जापान में यह परंपरा नई आशाओं और शांति की कामना से जुड़ी मानी जाती है।
7/8Image Source : AP
रूस में मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आम लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। वे सेंट बेसिल कैथेड्रल और स्पास्काया टावर पहुंचे। यहां भयंकर ठंड के बावजूद माहौल लोगों के उत्साह से गर्म रहा। लोग एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
8/8Image Source : AP
चीन में नए साल पर जोरदार जश्न मना। बीजिंग में जूयोंगगुआन ग्रेट वॉल के पास कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों दी। उन्होंने अलग अंदाज में नए साल 2026 का वेलकम किया। यह कार्यक्रम चीन की सांस्कृतिक विरासत और उमंग का प्रतीक बना।