1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. आसमान में दिखा चांद का अद्भुत नजारा, अमेरिका से यूरोप तक यूं नजर आया चंद्र ग्रहण

आसमान में दिखा चांद का अद्भुत नजारा, अमेरिका से यूरोप तक यूं नजर आया चंद्र ग्रहण

27-28 अगस्त 2026 को अमेरिका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के कई शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा देखने को मिला। क्लीवलैंड, रोम, लिस्बन, सल्वाडोर, काराकस और मेक्सिको सिटी से इसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं।

Written By: Vineet Kumar Singh
Published : Aug 28, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 06:57 pm IST
अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोगों ने आंशिक चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा देखा। नासा के मुताबिक, चांद का करीब 96 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया यानी ‘उम्ब्रा’ से गुजरा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण से बस थोड़ा ही दूर रहा। आप भी तस्वीरों ने देखें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चांद इस मौके पर कैसा नजर आया।
1/8 Image Source : AP

28 अगस्त 2026 को ब्राजील के बाहिया राज्य के सल्वाडोर शहर में आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान नारियल के पेड़ के पीछे चांद दिखाई दिया। पेड़ की पत्तियों और चांद के इस खूबसूरत मेल ने आसमान के नजारे को और आकर्षक बना दिया।
2/8 Image Source : AP

28 अगस्त 2026 को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान LATAM एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान लैंडिंग के लिए आगे बढ़ता नजर आया। आसमान में चांद और उसके ऊपर से गुजरते विमान का यह दृश्य बेहद खास रहा।
3/8 Image Source : AP

27 अगस्त 2026 को अमेरिका के मिसौरी राज्य के डाउनटाउन कैनसस सिटी में सिटी हॉल के पीछे पूर्णिमा का चांद नजर आया। कुछ ही देर बाद यहां चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला था, जिससे आसमान का यह नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया।
4/8 Image Source : AP
27 अगस्त 2026 को अमेरिका के मिसौरी राज्य के डाउनटाउन कैनसस सिटी में सिटी हॉल के पीछे पूर्णिमा का चांद नजर आया। कुछ ही देर बाद यहां चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला था, जिससे आसमान का यह नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया।
27 अगस्त 2026 को वेनेजुएला की राजधानी काराकस में चंद्र ग्रहण के दौरान हेक्टर गार्सिया टेलीस्कोप से चांद देखते नजर आए। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर मोबाइल फोन को टेलीस्कोप से जोड़ा, ताकि ग्रहण के इस खास नजारे को कैमरे में कैद किया जा सके।
5/8 Image Source : AP

28 अगस्त 2026 को अमेरिका के ओहायो राज्य के क्लीवलैंड शहर में आंशिक चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस दौरान चांद का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में नजर आया, जिसे देखने के लिए लोग आसमान की ओर देखते रहे।
6/8 Image Source : AP

27 अगस्त 2026 को मेक्सिको सिटी में इंडिपेंडेंस एंजेल स्मारक के पास लोग चांद को निहारते नजर आए। तस्वीर में पूर्ण ग्रहण शुरू होने से कुछ समय पहले का चांद दिखाई दे रहा है, जिसके आसपास आसमान का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आया।
7/8 Image Source : AP

28 अगस्त 2026 को इटली की राजधानी रोम में आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान ऐतिहासिक कोलोसियम के पीछे चांद नजर आया। प्राचीन इमारत और आसमान में दिखाई दे रहा ग्रहण का चांद एक साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर बनाते नजर आए।
8/8 Image Source : AP

Advertisement