इजरायल ने लेबनान में किए भीषण हमले, मचा दी तबाही; देखें तस्वीरें
इजरायल ने लेबनान में किए भीषण हमले, मचा दी तबाही; देखें तस्वीरें
इजरायल ने लेबनान में कहर बरपा दिया है। इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। इजरायल के हमलों से जिस तरह की तबाही मची है उसे आप तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं।
Published : Apr 09, 2026 08:45 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 08:45 pm IST
1/6Image Source : ap
इजराइल की सेना ने लेबनान के बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
2/6Image Source : ap
इजरायल ने बिना किसी चेतावनी के जिन इमारतों पर हमला किया गया, उनमें से कई घनी आबादी वाले व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में थीं, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत हुए है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इन हमलों को बर्बर करार दिया है।
3/6Image Source : ap
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मध्य बेरुत और अन्य क्षेत्रों में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग छिड़ने के बाद से पिछले पांच सप्ताह में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा लोग मारे गए।
4/6Image Source : ap
इजराइल ने बृहस्पतिवार (9 अप्रैल 2026) को दावा किया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर बुधवार को किए गए उसके भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम का एक सहयोगी मारा गया। इजराइल ने मारे गए व्यक्ति की पहचान कासिम के सचिव एवं रिश्तेदार अली यूसुफ हरशी के रूप में की है।
5/6Image Source : ap
ईरान ने कहा है कि युद्धविराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था जबकि इजरायल और अमेरिका का कहना है कि इसमें लेबनान शामिल नहीं है। इजरायल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्धविराम समझौता लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता।
6/6Image Source : ap
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि हिजबुल्लाह की वजह से लेबनान को युद्धविराम समझौते में शामिल नहीं किया गया गया है। उन्होंने लेबनान पर इजरायल के हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'वह एक अलग लड़ाई है।' लेबनान में महज करीब 5 सप्ताह में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं।