विदेशी दौरे में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे पीएम मोदी, क्यूट बच्ची से पूछा चलें? वायरल हो रही फोटो
विदेशी दौरे में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे पीएम मोदी, क्यूट बच्ची से पूछा चलें? वायरल हो रही फोटो
पीएम मोदी ने अपने विदेशी दौरे के बीच कई बच्चों से बात की। इस बीच उन्होंने एक भारतीय मूल की बच्ची से पूछा कि चलें। बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Published : Jul 06, 2025 01:37 pm IST, Updated : Jul 06, 2025 01:37 pm IST
1/7Image Source : X/NarendraModi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों आठ दिन के विदेशी दौरे पर हैं। उनके दौरे में पांच अलग-अलग देश शामिल थे। वह इनमें से तीन देशों का दौरा पूरा कर चुके हैं। फिलहाल वह ब्राजील में हैं और इसके बाद घाना जाएंगे। पीएम मोदी का विदेशी दौरा घाना से शुरू हुआ था। वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा भी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती की।
2/7Image Source : X/NarendraModi
पीएम मोदी को अक्सर बच्चों के साथ मजे करते हुए देखा जा सकता है। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने दौरे के बीच बच्चों के साथ समय बिताते देखे गए हैं। विदेशों से भी पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनसे यह साफ होता है कि पीएम को बच्चों के साथ खेलना पसंद है।
3/7Image Source : pti
पीएम मोदी की ऐसी ही तस्वीर विदेशी दौरे से सामने आई है। 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय मूल की बच्ची को देखा तो खुद को रोक नहीं पाए। बच्ची अपनी मां की गोद में थी और पीएम मोदी की तरफ हाथ हिलाकर इशारा कर रही थी।
4/7Image Source : pti
पीएम मोदी इस बच्ची के पास पहुंचे और उससे हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने बच्ची से पूछा चलें? इस बच्ची के साथ पीएम मोदी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम यहां के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
5/7Image Source : pti
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी सबसे बड़े नेता थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इस वजह से वह इस समिट में नहीं शामिल हुए। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वर्चुअली इससे जुड़े। ऐसे में मोदी सबसे बड़े देश के नेता थे। हालांकि, इस बीच उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया।
6/7Image Source : pti
पीएम मोदी ने बच्ची के साथ दुलार किया और उसके गाल छुए। इससे पहले पीएम की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह बच्चों के कान खींचकर उनके साथ दुलार करते देखे गए थे। पीएम का यह रूप लोगों को बहुत पसंद आया था और ये तस्वीरें भी खासी वायरल हुई थीं।
7/7Image Source : pti
शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी विश्व के कई नेताओं से मिले। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ मिलकर वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। हालांकि, इस बीच उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर मूड हल्का करने की भी कोशिश की।