Published : Apr 29, 2026 12:16 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 12:16 pm IST
1/5Image Source : ap
अमेरिका के टेक्सास में तूफान का कोहराम देखने को मिला है। तूफान की वजह से घायल हुए 2 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा है। तेज हवाओं ने घरों की छतें उड़ा दीं, इमारतें गिरा दीं और मलबा हवा में उड़ता हुए नजर आया। मिनरल वेल्स शहर में कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है और यहां कई परिवार बेघर हो गए हैं।
2/5Image Source : ap
मिनरल वेल्स में तूफान की वजह सड़कों पर पेड़ गिर गए, हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आया। मेयर ने स्थानीय स्तर पर आपदा की घोषणा कर दी। शहर के पुलिस चीफ टिम डेनिसन ने बताया कि अधिकारी अभी भी नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
3/5Image Source : ap
मिनरल वेल्स में पंखे और वेंटिलेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी 'वेंटामैटिक' ने बताया कि बुधवार को उसकी फैक्ट्रियां बंद रहेंगी, क्योंकि तूफान से काफी नुकसान हुआ है और सुरक्षा से जुड़े कई खतरे अभी भी मौजूद हैं, जिनमें बिजली के गिरे हुए तार भी शामिल हैं।
4/5Image Source : ap
शहर के फायर चीफ रयान डन के अनुसार किसी के मारे जाने या लापता होने की कोई खबर नहीं है। डन ने लोगों को एक औद्योगिक इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी, जहां काफी नुकसान हुआ है और सड़कों पर हर जगह बड़े खतरे मौजूद हैं।
5/5Image Source : ap
नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी ब्रायन हर्ले ने बताया कि तूफान जारी है और टेक्सास से होते हुए अरकंसास और मिसिसिपी की ओर बढ़ गया है। एजेंसी के अनुसार, इन तूफानों के कारण 2 इंच (5 सेंटीमीटर) से भी बड़े ओले गिर सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं।