Published : Sep 14, 2025 05:07 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 05:07 pm IST
1/5Image Source : X
यह दुनिया का सबसे लंबी जीभ वाला जानवर है, जो 6-8 फीट लंबा होता है। यह केवल चींटियां और दीमक खाता है। एक दिन में यह 30,000 तक चींटियां खा सकता है। यह अपनी लंबी, चिपचिपी जीभ का उपयोग करके चींटियों को तेजी से चाटता है। इसका नाम आगे बताएंगे।
2/5Image Source : X
इसकी जीभ की लंबाई 60 से 65 सेंटीमीटर तक हो सकती है। यह हर सेकंड में 2-3 बार अपनी जीभ अंदर-बाहर निकाल सकता है। जीभ पर चिपचिपा लार होता है, जिससे चींटियां चिपक जाती हैं।
3/5Image Source : X
इसके कोई दांत नहीं होते। यह अपने भोजन को चबाता नहीं, बस निगलता है। पाचन के लिए इसका पेट मोटे पदार्थों को पीसने में मदद करता है, जैसे पक्षियों की गिज़ार्ड।
4/5Image Source : X
इसकी नाक लंबी और नुकीली होती है। इसमें सूंघटने की बहुत तेज शक्ति होती है, जिससे यह जमीन के नीचे छिपी चींटियों और दीमकों को खोज लेता है।
5/5Image Source : X
इसका नाम एंटईटर है। यानि चीटियां खाने वाला। इसके सामने के पंजे बहुत लंबे और मजबूत होते हैं। ये पंजे चींटियों के बिल या दीमक की दीवारें फाड़ने के लिए इस्तेमाल होते हैं। हमले या खतरे के समय यही पंजे हथियार की तरह काम करते हैं।