नरक से कम नहीं हैं दुनिया की सबसे खतरनाक Jails, तस्वीरें भी देख लें
नरक से कम नहीं हैं दुनिया की सबसे खतरनाक Jails, तस्वीरें भी देख लें
दुनिया में कई जेलें हैं जहां अपराधियों को उनके अपराधों की सजा दी जाती है। लेकिन कुछ जेलें ऐसी हैं जहां हालात इतने भयानक होते हैं कि वहां रहना किसी इंसान के लिए यातना से कम नहीं होता। चलिए आपको ऐसी ही जेलों के बारे में बताते हैं साथ ही तस्वीरें भी दिखाते हैं।
Published : Apr 10, 2025 09:48 am IST, Updated : Apr 10, 2025 09:48 am IST
1/5Image Source : ap
ADX Florence जेल, अमेरिका: ADX Florence जेल को "सुपरमैक्स" जेल कहा जाता है, यानी यहां कैदियों को उच्चतम सुरक्षा में रखा जाता है। इस जेल में अमेरिका के खतरनाक आतंकवादी, सीरियल किलर और माफिया डॉन बंद हैं। हर कैदी को 23 घंटे एक छोटे से सीमेंट के कमरे में अकेले रखा जाता है। कैदियों को ना कोई सामाजिक संपर्क मिलता है, ना बाहरी दुनिया से कोई रिश्ता। एक घंटे की बाहरी हवा भी सीमेंट की दीवारों के बीच ही दी जाती है।
2/5Image Source : ap
ला सबनिता जेल, वेनेजुएला: ला सबनिता जेल बंदियों की संख्या से कई गुना ज्यादा कैदियों को रखती है। यहां गैंग वॉर, हत्या और बलात्कार आम हैं। कैदियों के पास बंदूकें तक होती हैं और यहां का नियंत्रण कई बार अपराधियों के हाथ में चला जाता है।
3/5Image Source : ap
गितारामा सेंट्रल जेल, रवांडा: यह जेल अपने अमानवीय हालात के लिए कुख्यात है। 1990 के दशक के नरसंहार के बाद यहां हजारों कैदियों को बेहद खराब हालातों में रखा गया था। कई बार तो कैदी भूख और बीमारी से मर जाते हैं।
4/5Image Source : ap
ब्लैक डॉल्फिन जेल, रूस: यह रूस की सबसे सुरक्षित और कठोर जेल मानी जाती है। यहां कैदियों को लगातार निगरानी में रखा जाता है। यहां कैदियों को सिर झुकाकर चलाया जाता है ताकि वो जेल का नक्शा ना देख सकें।
5/5Image Source : ap
जेलों का मकसद अपराधियों को सुधारना होता है, लेकिन जब हालात नरक से भी बदतर हों तो ADX Florence और अन्य खतरनाक जेलों का नाम सामने आता है। यह इस बात को दर्शाता है कि दुनिया के कुछ कोनों में सजा किस हद तक क्रूर हो सकती है।