तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे महंगी गाय, लाखों में नहीं करोड़ों में है कीमत
तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे महंगी गाय, लाखों में नहीं करोड़ों में है कीमत
क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे कि एक गाय की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है। वैसे आपको बता दें कि एक गाय है जिसकी कीमत करोड़ो में है। चलिए आपको इस गाय के बारे में बताते हैं।
Published : Feb 05, 2025 02:18 pm IST, Updated : Feb 05, 2025 02:18 pm IST
1/6Image Source : ap
ब्राजील में ‘Viatina-19’ या नेलोर गाय को 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। गाय ब्राजील के मिनस गेरैस में इतिहास रच चुकी है। यह अब तक की सबसे महंगी नेलोर नस्ल की गाय बन गई है।
2/6Image Source : ap
‘Viatina-19’ गाय का वजन 1,101 किलोग्राम है, जो किसी भी आम गाय के मुकाबले दोगुना है। यह गाय ना केवल अपनी कीमत के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खास शारीरिक बनावट भी इसे दुनिया की सबसे अनोखी गाय बनाती है।
3/6Image Source : ap
‘Viatina-19’ सिर्फ सबसे महंगी गाय ही नहीं, बल्कि यह खूबसूरती के मामले में भी अव्वल है। इसने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है और ‘चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का खिताब भी जीता है।
4/6Image Source : ap
‘Viatina-19’ गाय की चमकदार त्वचा, लचीली चमड़ी और उभरा हुआ कूबड़ इसे और भी खास बनाते हैं। इन विशेषताओं की वजह से यह गर्म इलाकों में ज्यादा आसानी से रह सकती है और मजबूत भी बनी रहती है।
5/6Image Source : ap
गायें सिर्फ दूध देने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि कुछ खास नस्लों की कीमत उनके असाधारण गुणों के कारण बहुत ज्यादा होती है। दुनिया में ऐसी कई नस्लें हैं जो अपनी अनूठी विशेषताओं की वजह से लाखों-करोड़ों में बिकती हैं।
6/6Image Source : ap
जापान की वाग्यू और भारत की ब्राह्मण गायें इसकी बेहतरीन मिसाल हैं। ये गायें गर्मी में भी आसानी से जी सकती हैं और इनकी नस्ल बहुत ही शुद्ध मानी जाती है।