1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. राजकोट में नगर निगम की बस ने वाहनों को मारी टक्कर, पैदल यात्रियों को भी कुचला; 3 की मौत

राजकोट में नगर निगम की बस ने वाहनों को मारी टक्कर, पैदल यात्रियों को भी कुचला; 3 की मौत

 Published : Apr 16, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 02:34 pm IST

राजकोट नगर निगम द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की।

road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

गुजरात के राजकोट शहर में बुधवार सुबह स्थानीय नगर निगम की एक बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। CCTV फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहनों और कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया।

डीसीपी जगदीश बांगड़वा ने बताया, "राजकोट नगर निगम (RMC) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"

गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की

गांधीग्राम पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

खिलौने की तरह सड़क पर पलटी डबल डेकर बस, सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

कर्नाटक में भयानक हादसा, घर की छत पर चढ़ गई बस, कई यात्री घायल; देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।