1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. खिलौने की तरह सड़क पर पलटी डबल डेकर बस, सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

खिलौने की तरह सड़क पर पलटी डबल डेकर बस, सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 15, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 11:47 pm IST

एमपी के शिवपुरी जिले में अचानक ब्रेक लगाने से एक बस पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

अचानक ब्रेक लगाने से पलटी बस।- India TV Hindi
अचानक ब्रेक लगाने से पलटी बस। Image Source : INDIA TV

शिवपुरी: जिले के कोलारस में एक सड़क हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में एक डबल डेकर बस अचानक ब्रेक लगाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बस तेज स्पीड से आ रही होती है। तभी ड्राइवर को सड़क पर लगे डिवाइडर दिखे। इसके बाद ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर खिलौने की तरह पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

बेकाबू होकर पलटी बस

दरअसल, ये हादसा नेशनल हाईवे-46 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि शताब्दी ट्रेवल्स की बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी। इस स्पीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट कोलारस बायपास पर हुआ। यहां अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बस बेकाबू होकर पलट गई। पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोलारस थाना की पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल यात्रियों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सामने आया CCTV फुटेज

वहीं हादसे की मुख्य वजह की बात करें तो इसमें NHAI की लापरवाही सामने आई है। यहां हाईवे की एक पट्टी को प्लास्टिक बैरिकेड्स से बंद किया गया था। इन बैरिकेड्स पर न तो रिफ्लेक्टर लगे थे और न ही पर्याप्त रोशनी थी। बस के आगे चल रही एक कार बैरिकेड्स देखकर समय रहते मुड़ गई, लेकिन बस चालक को बैरिकेड्स अचानक दिखे और तेज ब्रेक लगाने से बस पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। उपचार के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर के लिए रवाना किया गया। (इनपुट- केके दुबे)

यह भी पढ़ें- 

तीन बच्चों को जहर दिया, गला घोंटा, नसें काटीं और चाकू से रेता गला; मां-बाप ने खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

'मुझे बर्बाद कर दिया है चंचल ने...', प्रेमिका पर इल्जाम लगाकर शख्स ने किया सुसाइड; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।