1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. तीन बच्चों को जहर दिया, गला घोंटा, नसें काटीं और चाकू से रेता गला; मां-बाप ने खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

तीन बच्चों को जहर दिया, गला घोंटा, नसें काटीं और चाकू से रेता गला; मां-बाप ने खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 15, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 09:08 pm IST

राजस्थान के जोधपुर में मां-बाप ने अपने तीन बच्चों को दर्दनाक मौत दी है। अपने बच्चों को मारने के बाद मां-बाप ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

निर्मम तरीके से की हत्या।- India TV Hindi
निर्मम तरीके से की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां-बाप ने अपने ही तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक तरीके से हत्या की है। तीनों मासूमों की हत्या करने के बाद दंपति ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। ये पूरा मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है। अगली सुबह जब पड़ोसियों ने खून देखा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद तीनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पति-पत्नी की हालत गंभीर है, जिनका इलाज कराया चल रहा है।

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को सूचना

दरअसल, पूरा मामला जोधपुर के फलौदी तहसील का बताया जा रहा है। यहां कोलू पाबूजी गांव में तीन बच्चों की उनके ही मां-बाप ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दंपति के रिश्तेदारों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी थी। फलौदी की एसपी पूजा अवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवलाल और उसकी पत्नी जतनो के बीच सोमवार की रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

निर्मम तरीके से की हत्या

पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के मुताबिक, पति-पत्नी ने अपने बेटे हरीश (9) और बेटियों किरण (5) और नत्थू (3) को जहर दिया। इसके बाद दोनों ने उनका गला घोंटा। इसके बाद पति-पत्नी ने अपने बच्चों की बांह की नसें भी ब्लेड से काट दीं और चाकू फिर से उनका गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इतना करने के बाद पति-पत्नी ने खुद की कलाई भी काट ली और आत्महत्या की कोशिश की। अगले दिन शिवलाल के भाई की पत्नी ने घर के बाहर खून देखा। इसके बाद उसने अपने घर वालों को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी ने बताया, ‘‘मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। घर में खून फैला हुआ था।’’ वहीं पुलिस की टीम ने घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और एक चाकू बरामद किया है। (इनपुट-पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

'मुझे बर्बाद कर दिया है चंचल ने...', प्रेमिका पर इल्जाम लगाकर शख्स ने किया सुसाइड; जानें पूरा मामला

पार्क में हिंदू लड़के के साथ दिखी मुस्लिम लड़की, भड़के शख्स ने दी खुलेआम धमकी; सामने आया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।