1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पति को काटकर रसोई में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स... अहमदाबाद की 'मुस्कान' की यूं खुली पोल

पति को काटकर रसोई में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स... अहमदाबाद की 'मुस्कान' की यूं खुली पोल

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 05, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 07:32 pm IST

अहमदाबाद में एक साल से लापता हुए एक व्यक्ति की गुमशुदगी का रहस्य अंततः उजागर हो गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को उस व्यक्ति का कंकाल उसके ही घर की रसोई की जमीन के नीचे से बरामद किया, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

'रूबी' ने बनाई दृश्यम...- India TV Hindi
'रूबी' ने बनाई दृश्यम जैसी पटकथा , पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव। Image Source : REPORTER INPUT

अहमदाबाद के सरखेज फतेवाड़ी नहर क्षेत्र में हुई एक साल पुरानी हत्या का पर्दाफाश हो गया है। जानकारी के अनुसार, समीर बिहारी नामक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी इमरान अकबरभाई वघेला ने की थी और शव को घर के अंदर ही दफनाया गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी बिहारी और उसके प्रेमी इमरान वाघेला को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

रूबी की दिल दहलाने वाली करतूत

यह पूरा मामला बॉलीवुड की फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, मृतक समीर बिहारी का असली नाम मोहम्मद इसराइल अकबरअली अंसारी था। वह अहमदाबाद में राजमिस्त्री का काम करता था और पिछले कई सालों से विभिन्न निर्माण स्थलों पर रहता था। पिछले 5 वर्षों से वह अपनी पत्नी रूबी और 2 बच्चों के साथ सरखेज फतेवाड़ी नहर के पास ए-6, अहमदी रो हाउस में रह रहा था। उसका मूल स्थान बिहार के सीवान जिले के रामपुर गांव में है। 2015-2016 में उसने रूबी से प्रेम विवाह किया था और अपने गांव को छोड़ दिया था।

एक साल पहले लापता हुआ था समीर

समीर बिहारी एक साल पहले लापता हुआ था। उसकी पत्नी रूबी ने पुलिस को बताया था कि घरेलू झगड़े के बाद समीर घर छोड़कर चला गया और कभी लौटा नहीं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में उसके बयान संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद मामले की दोबारा जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि रूबी और उसके प्रेमी इमरान ने समीर की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उनके संबंधों पर आपत्ति जताई थी। 

टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पुलिस ने बताया कि दोनों ने समीर को घर में ही गला दबाकर और चाकू से काटकर मार डाला। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर रसोई के प्लेटफॉर्म के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया। अगले ही दिन रूबी ने फर्श पर नया सीमेंट डलवा और उसके ऊपर टाइल्स लगवाकर पूरी घटना को छिपाने की कोशिश की। गुप्त सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घर की खुदाई की कर मानव कंकाल के अवशेष बरामद किए। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब शव को निकाला गया तो वहां से मृतक के शरीर के अवशेष (हड्डियां, ऊतक, बाल आदि) प्राप्त हुए। बरामद मानव अवशेषों की फॉरेंसिक जांच और डीएनए सैंपलिंग की जा रही है ताकि पहचान और मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद रूबी उसी घर में सहजता से रह रही थी और झूठा बयान देकर सबको भ्रमित करती रही। फिलहाल दोनों आरोपितों से विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या इस अपराध में और कोई व्यक्ति शामिल था।

यह भी पढ़ें-

अफेयर का शक...पति ने ब्लेड से काट डाली पत्नी की नाक, जानवर खा गए कटा हुआ हिस्सा!

MNC में जॉब करने वाली युवती से इमाम ने की शादी, फिर बुर्के में मिली लाश… हत्या की ऐसी कहानी, पुलिस भी रह गई दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।