1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वडोदरा के यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने किया सुसाइड, घर में दुपट्टे से लटका मिला शव

वडोदरा के यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने किया सुसाइड, घर में दुपट्टे से लटका मिला शव

 Published : Jan 29, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 05:37 pm IST

वडोदरा की एम एस यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर फार्मेसी में पढ़ने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती का शव उसके रूम में मिला।

सुसाइड करने वाली युवती की फाइल फोटो- India TV Hindi
सुसाइड करने वाली युवती की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

वडोदराः गुजरात के वडोदरा में एक बांग्लादेशी युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती वडोदरा की एम एस यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर फार्मेसी में पढ़ती थी। वह सितंबर महीने से यहां पढ़ने आई थी। युवती के पास से सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन उसमें मरने की वजह का जिक्र नहीं किया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सहेली ने घटना की जानकारी पुलिस को दी

जानकारी के अनुसार, युवती का एक्जाम चल रहा है लेकिन वह एक्जाम देने नहीं गई तो उसकी दोस्त घर पर गई। तब मालूम पड़ा कि उसने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 

नर्मदा अपार्टमेंट में अकेली रह रही थी छात्रा

बता दें कि 20 साल की छात्रा वडोदरा के रामपुर इलाके में आए नवरंग सिनेमा रोड पर नर्मदा अपार्टमेंट में अकेली बतौर पेइंग गेस्ट रह रही थी। कल रात 10:15 पर वह अपने कमरे में गई और फिर वापस न लौटी। आज उसकी फार्मेसी की परीक्षा थी। उसकी साथी छात्रा ने जब उसे परीक्षा में मौजूद नहीं देखा तो वह उसके घर पर गई। उसके घर का कमरा बंद था। दोस्तों ने मिलकर घर का दरवाजा खोला। 

 उन्होंने देखा कि 20 वर्षीय बांग्लादेशी छात्रा मोहना मैटोर कुमार मेंडोर ने दुपट्टे ने फांसी लगाई हुई थी। वहां से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ लेकिन मृतक छात्रा ने किसी का उल्लेख नहीं किया था। ना ही किसी को दोषी बताया था। 

डिप्रेशन बताया जा रहा मौत की वजह

प्राथमिक तौर पर छात्रा के मरने की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि छात्रा के घर वालों से संपर्क हो चुका है और उसका शव उन्हें सही सलामत देने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी। छात्रा के आत्महत्या से यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे साथी छात्राएं भी दुखी हैं।

 

रिपोर्ट- सत्यम नेवासकर, वडोदरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।