1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया, कई बार VMC पार्षद रहे हैं

मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया, कई बार VMC पार्षद रहे हैं

 Published : Jul 10, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:58 pm IST

सतीश पटेल कई बार वडोदरा नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। वह नगर निगम समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।

Satish- India TV Hindi
सतीश पटेल Image Source : X/PTI

गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए सतीश गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल पूर्व पार्षद हैं। सतीश पटेल पहले कई बार वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के पार्षद के रूप में चुने गये थे और उन्होंने इस नगर निकाय की प्रभावशाली स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। वह पूर्व में भाजपा के वडोदरा जिला अध्यक्ष रहे चुके हैं। 

निर्वाचन आयोग ने दो जुलाई को घोषणा की थी कि मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

पूर्व विधायक के निधन के कारण उपचुनाव

भाजपा के मौजूदा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है। आठ बार विधायक रहे योगेश पटेल का 79 साल की उम्र में दो जून को वडोदरा में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। नामांकन के बाद सतीश पटेल ने उन पर विश्वास जताने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय और गुजरात नेतृत्व का धन्यवाद किया। भाजपा द्वारा उनके नामांकन की घोषणा किये जाने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मुझे पार्टी के प्रति 32 वर्षों की समर्पित सेवा के आधार पर टिकट मिला है। मैं इसे लेकर वास्तव में बहुत खुश हूं। आज मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, स्वामीनारायण मंदिर में आशीर्वाद लिया और योगेश काका (पटेल) द्वारा बनवाए गए मंदिर में पूजा-अर्चना की।'' कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत अन्य प्रमुख दलों ने अभी तक उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 

30 जुलाई को होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने हाल में अलग-अलग राज्यों की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। इनमें मध्यप्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें-

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा, NH-44 पर जाम लगाया

बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने क्यों बदला उम्मीदवार? कैसे नीरज सिन्हा को मिला टिकट, पढ़ें Inside story

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।