1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत के स्पा में काम करने वाली थाइलैंड की लड़की का जला हुआ मिला शव, जानिए पूरा मामला

सूरत के स्पा में काम करने वाली थाइलैंड की लड़की का जला हुआ मिला शव, जानिए पूरा मामला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 08:19 pm IST

गुजरात में सूरत के मग्दाल्ला इलाके के एक फ्लैट से थाईलैंड की एक लड़की का जला हुआ शव मिला है।

Charred body of Thai woman found in Surat flat - India TV Hindi
Charred body of Thai woman found in Surat flat । Representational Image Image Source : PTI

सूरत। गुजरात में सूरत के मग्दाल्ला इलाके के एक फ्लैट से थाईलैंड की एक लड़की का जला हुआ शव मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पड़ोसियों ने उसकी पहचान मिम्मी के तौर पर बताई है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, वो यहां एक स्पा में काम करती थी। कोरोना महामारी के चलते बाकी लड़कियां तो अपने घर चली गई थीं, किंतु वो यहीं अकेले रह रही थी।

थाईलैंड की मृतक लड़की के पड़ोसियों ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट से आग की लपटें निकलती देखीं। सूरत पुलिस का कहना है कि, उस लड़की की पहचान वनिता भुसान (27) के रूप में हुई है। जहां वह रह रही थी, उसी घर में उसकी जली हुई लाश मिली है। कमरे का गेट बाहर से बंद था। उसकी इसलिए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। और एक खास बात ये है कि वो यहां किराए पर रहती थीं। लॉकडाउन से पहले स्पा में काम करने वाली कई लड़कियां उसके पास रहा करती थीं। मगर, वनिता इन दिनों यहां अकेली रह रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त ए के वर्मा ने बताया, 'फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। यह हत्या है या खुदकुशी, इसका पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।' पड़ोसियों ने बताया कि एक महिला मिम्मी के घर पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे आई थी। वर्मा ने बताया कि थाईलैंड से मृतका के बारे में और जानकारी इकट्ठा की जा रही है तथा गली की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि थाईलैंड की रहने वाली वो लड़की एक-डेढ़ साल पहले ही सूरत आई थी। 

सूरत के जिस क्षेत्र में यह घटना सामने आई है, वो क्वारंटाइन जोन (निषिद्ध क्षेत्र) में आता है। पुलिस उस लड़की के परिवार का भी पता लगा रही है। आसपास के कई लोगों ने बताया कि यहीं स्पा में काम करने वाली कई लड़कियां रहती थीं, क्योंकि यह गांव शहर के नजदीक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।