1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में दिवाली की खरीदारी बीच युवती की सरेआम हत्या, लव मैरिज के बाद पति से हो चुका था तलाक

गुजरात में दिवाली की खरीदारी बीच युवती की सरेआम हत्या, लव मैरिज के बाद पति से हो चुका था तलाक

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 06, 2026 10:29 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 10:29 pm IST

मांडवी के मेन बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही और भारी भीड़ के बीच युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती और उसके पति के बीच प्रेम विवाह हुआ था व दोनों के बीच तलाक भी हो चुका था।

मृतका की फाइल फोटो,...- India TV Hindi
मृतका की फाइल फोटो, दूसरी तस्वीर में आरोपी। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी में दिवाली की खरीदारी के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। त्योहार के चलते शहर के मुख्य बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवती की सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

दिवाली की भीड़ में खूनी खेल!

मृतका की पहचान सलाया के खारवा समाज की युवती के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिवाली की खरीदारी के लिए मांडवी के मुख्य बाजार में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बाजार में चहल-पहल के बीच अचानक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई।

प्रेम विवाह के बाद पति से हो चुका था तलाक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के वैवाहिक जीवन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती और उसके पति ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल और अस्पताल पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस का काफिला घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। त्योहार के समय शहर के सबसे व्यस्त बाजार में सरेआम हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

दोस्त को घर बुलाया, मीट काटने वाले छुरे से धड़ से अलग किया सिर

वहीं, हाल ही में सूरत में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए मीट काटने वाले छुरे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर्फ 30 हजार रुपये के लिए एक दोस्त की इतनी क्रूर हत्या किए जाने से सूरत शहर में सनसनी फैल गई। 

(रिपोर्ट- नीतेश गोर)

यह भी पढ़ें-

सोने के दांत तक उखाड़ ले गए हत्यारे! भोपाल में 75 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।