1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीष और MLA अर्जुन मोढ़वाडिया ने छोड़ी पार्टी

गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीष और MLA अर्जुन मोढ़वाडिया ने छोड़ी पार्टी

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 04, 2024 05:36 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:14 pm IST

गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता और कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया ने इस्तीफा दे दिया है।

 कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया - India TV Hindi
कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया Image Source : INDIA TV

गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दो और बड़े झटके लगे हैं। सीनियर नेता और कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। वो पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे उन्होंने कहा कि प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्टी लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही। इस पवित्र अवसर को और अधिक विचलित करने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिक और नाराज हो गए। 

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदो से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले समय में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की हैं। मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं।

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं

सूत्रों के अनुसार, अर्जुन मोढ़वाडिया की बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही हैं। अंबरीष जे.डेर भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने खुलकर इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।