1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में Coronavirus के 1,056 नए मामले सामने आए, 20 और मरीजों की मौत

गुजरात में Coronavirus के 1,056 नए मामले सामने आए, 20 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 09:19 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 09:29 pm IST

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,056 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 72,120 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

गुजरात में Coronavirus के 1,056 नए मामले सामने आए, 20 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
गुजरात में Coronavirus के 1,056 नए मामले सामने आए, 20 और मरीजों की मौत Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,056 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 72,120 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 2,674 हो गई है। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1,138 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 55,276 हो गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में अब भी 14,170 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 76 की हालत नाजुक है। राज्य में बीते 24 घंटे क दौरान 29,604 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 10,17,234 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस बीच, अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 28,042 हो गई। जिले में चार रोगियों की मौत भी हुई है, जिसके साथ ही मृतकों की तादाद 1,673 तक पहुंच गई है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।