1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कोविड-19 के 687 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 34,000 के पार हुई

गुजरात में कोविड-19 के 687 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 34,000 के पार हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 09:28 pm IST

गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 687 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 34,000 के पार हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

Coronavirus cases in Gujarat till 3rd July- India TV Hindi
Coronavirus cases in Gujarat till 3rd July Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 687 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 34,000 के पार हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य में ऐसा लगातार सातवें दिन हुआ जब कोरोना वायरस के 600 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बयान में कहा कि 687 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,686 तक पहुंच गई। इसके मुताबिक, इसी दौरान 18 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,906 हो गई। राज्य में 340 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,941 हो गई। वहीं, राज्य में फिलहाल 7,839 मरीज उपचाराधीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।