1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. दंगा कराने में शामिल था मौजूदा BJP विधायक, कोर्ट ने सुनाई छह महीने के कारावास की सजा

दंगा कराने में शामिल था मौजूदा BJP विधायक, कोर्ट ने सुनाई छह महीने के कारावास की सजा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 02:39 pm IST

दंगा कराने में शामिल था मौजूदा BJP विधायक, कोर्ट ने सुनाई छह महीने के कारावास की सजा

दंगा कराने में शामिल था मौजूदा BJP विधायक, कोर्ट ने सुनाई छह महीने के कारावास की सजा- India TV Hindi
दंगा कराने में शामिल था मौजूदा BJP विधायक, कोर्ट ने सुनाई छह महीने के कारावास की सजा Image Source : PTI

जामनगर: गुजरात के जामनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में 2007 में दंगा और तोड़फोड़ करने के मामले में यहां की एक अदालत ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक राघवजी पटेल तथा चार अन्य को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई है। 

सहायक लोक अभियोजक रामसिंन्ह भूरिया ने बताया कि जामनगर जिले के ध्रोल में प्रथम श्रेणी न्यायकि दंडाधिकारी एच जे जाला ने मंगलवार को सजा सुनायी और बाद में सभी को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। 

अदालत ने जामनगर (देहात) के विधायक राघवजी पटेल एवं इस मामले में शामिल चार अन्य को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं लोक सेवक पर हमला करने के मामले में यह सजा सुनायी। 

अदालत ने सजा के अलावा चारों दोषियों के खिलाफ दस—दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अगस्त 2007 में जब यह घटना हुयी तब पटेल कांग्रेस विधायक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।