1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में दलित को श्मशान में नहीं करने दिया अंतिम संस्कार, मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर की कार्रवाई

गुजरात में दलित को श्मशान में नहीं करने दिया अंतिम संस्कार, मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर की कार्रवाई

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 04, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 12:27 am IST

मृतक का परिवार उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पद्रा तालुका के गमेथा गांव के सामान्य श्मशान घाट में ले गया था, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके समुदाय के श्मशान घाट में पानी भर गया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में दलित शख्स के अंतिम संस्कार को रोकने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि 2 अगस्त को मृतक का परिवार उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पद्रा तालुका के गमेथा गांव के सामान्य श्मशान घाट में ले गया था, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके समुदाय के श्मशान घाट में पानी भर गया था।

सरपंच के पति पर भी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दलित समुदाय के इस कदम का विरोध किया। स्थिति को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में गुरुवार को वडु थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। हमने गांव की सरपंच के पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ 

श्मशान घाट के निकट हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने बताया कि इसके बाद दलित समुदाय के मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार सामान्य श्मशान घाट के निकट एक स्थान पर किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारियां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।