1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरातः पार्सल में ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप, डिलीवरी करने वाला और लेने वाला दोनों घायल

गुजरातः पार्सल में ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप, डिलीवरी करने वाला और लेने वाला दोनों घायल

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 21, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Dec 21, 2024 02:07 pm IST

गुजरात के साबरमती में एक पार्सल में विस्फोट हो गया, जिससे पार्सल पहुंचाने वाले और प्राप्त करने वाले दोनों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना साबरमती जिले के शिव रो हाउस इलाके की है।

पार्सल में ब्लास्ट- India TV Hindi
पार्सल में ब्लास्ट Image Source : INDIA TV

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती इलाके में पार्सल में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। पार्सल डिलीवरी करने वाला और पार्सल लेने वाला दोनों घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे शिवम रो हाउस में हुई। पुलिस के मुताबिक पार्सल डिलीवरी करने वाला और पार्सल लेने वाला दोनों घायल हैं। पुलिस के मुताबिक पार्सल में बैटरी में ब्लास्ट हुआ। पार्सल ब्लास्ट की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर तहकीकात शुरू की ।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी नीरज कुमार बरगुर्जर ने बताया कि साबरमती में गौरव गढ़वी नामक व्यक्ति बलदेव के आवास पर आया और एक पार्सल सौंपा जो फट गया। आरोपी गौरव गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच आंतरिक विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, एफएसएल मौके पर मौजूद है। 

पार्सल में थी ये चीजें

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पार्सल बनाकर लेकर आया था। पार्सल में ब्लेड और इलेक्ट्रॉनिक स्विच भी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साबरमती पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव गढ़वी के रूप में हुई, जो यहां बलदेवभाई को पार्सल पहुंचाने आया था। हालाँकि, डिलीवरी के दौरान पार्सल में विस्फोट हो गया, जिससे बलदेवभाई के भाई किरीट सुखाड़िया और गढ़वी खुद घायल हो गए। 

जांच में जुटी पुलिस

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह धमाका निजी पारिवारिक विवाद का नतीजा था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि विस्फोट में शराब के कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। विस्फोट को अंजाम देने में शामिल लोगों के नामों की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।