1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पटाखे को फूटते हुए देख रही थी मासूम, तभी गोली की तरह बच्ची के सिर पर घुसा लोहे का हिस्सा, मौके पर मौत-VIDEO

पटाखे को फूटते हुए देख रही थी मासूम, तभी गोली की तरह बच्ची के सिर पर घुसा लोहे का हिस्सा, मौके पर मौत-VIDEO

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 25, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 03:03 pm IST

लोहे का हिस्सा बच्ची के सिर पर घुस गया। इससे बच्ची वहीं गिर गई और उसकी जान चली गई। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि बच्ची के माथे में 45 फ्रैक्चर हो गए थे। ब्रेन में मल्टीपल हैमरेज भी हुए थे।

पटाखा फोड़ने के दौरान हुआ हादसा- India TV Hindi
पटाखा फोड़ने के दौरान हुआ हादसा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात में दीपावाली की रात पटाखे फोड़ने के दौरान एक मासूम बच्ची की जान चली गई। मासूम बच्ची पटाखे को फूटते हुए देख रही थी। साबरमती थाने के अंतर्गत कुछ लोग लोहे की पाइप में रख कर पटाखे चला रहे थे। दो बच्ची पास में इसे देख रही थीं। तभी पटाखा फूटते ही लोहे का एक हिस्सा सीधा बच्ची के सिर में गोली की तरह घुस गया। बच्ची की मौत हो गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस मामले में साबरमती पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपराध पंजीकरण संख्या 733 के तहत बी.एन.एस. 2023 की धारा 106(1), 288, 223, 54 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। 

3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने 1 मुख्य आरोपी और 2 नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।

लोहे के पाइप में रखकर फोड़े मिर्ची बम

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी 19 साल का शिवम गौर है, जो अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर पटाखे छोड़ रहा था। उसने एक 2.5 से 3 फीट के लोहे के पाइप में एक साथ 15 मिर्ची बम रख कर जलाए और बम फूटते ही पाइप गोली की रफ़्तार से पास में खड़ी 16 साल की हेना के माथे में जा लगा, जिससे उसका माथा फट गया।

माथे में आए 45 फ्रैक्चर

हॉस्पिटल की जांच में जो X-RAY और CT SCAN की तस्वीरें सामने आई हैं, उससे पता चलता है की पाइप लगने से हेना के माथे में 45 फ्रैक्चर हो गए थे। ब्रेन में मल्टीपल हैमरेज हुए थे। पाइप हेना के माथे को तोड़ता हुआ पीछे दूकान के शटर से लगा तो शटर भी डैमेज जो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।