1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात AAP में पड़ी फूट, गढ़वी को CM फेस घोषित करने के बाद इस बड़े नेता छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

गुजरात AAP में पड़ी फूट, गढ़वी को CM फेस घोषित करने के बाद इस बड़े नेता छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

 Published : Nov 04, 2022 11:22 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 11:22 pm IST

गुजरात चुनावों से आम आदमीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को ही इसुदान गढ़वी को आप का सीएम पद का फेस घोषित किया था। जिसके बाद राजगुरु ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद अभी और भी इस्तीफे हो सकते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव...- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव - 2022 Image Source : PTI

गुजरात चुनाव के लिए राज्य में बिसात बिछ चुकी है। पार्टियों ने अपने पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। आप ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम फेस घोषित किया है। जिसके बाद से पार्टी में भगदड़ मच गई है। पार्टी के सीनियर लीडर इंद्रनील राजगुरु ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।  

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे राजगुरु 

इंद्रनील राजगुरु आम आदमी पार्टी में जाने से पहले भी वह कांग्रेस में ही थे। वह आप में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे। आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने कहा, इंद्रनील राजगुरु जी एक विचारधारा से जुड़े हुए थे और आज उसी विचारधारा के साथ काम करने के लिए यह पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। वहीं राजगुरु ने कहा, मुझे हमेशा लगता था कि भाजपा देश के लिए एक बुरी पार्टी है और उसे गुजरात में हराना ज़रूरी है। इसलिए मैं आप में गया था ताकि भाजपा को हरा पाएं। लेकिन मैंने पाया कि जैसे भाजपा लोगों को मूर्ख बनाती है वैसे ही आप भी लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करती है। 

गुजरात विधानसभा चुनाव - 2022
Image Source : TWITTERगुजरात विधानसभा चुनाव - 2022

राजगुरु पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी कर रहे थे - आप 

उधर, राजगुरु के पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने उनपर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, "वह पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी कर रहे थे। 15 विधानसभा सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहने के साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए खुद को चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे थे। परन्तु आम आदमी पार्टी लोगों की पार्टी हैं। उनकी इच्छा पूरी करना हमारा कर्तव्य है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने इसुदान गढ़वी को शुक्रवार को गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

कौन हैं ईशुदान गढ़वी?

40 साल के ईशुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में हुआ था। उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण में मास्टर्स की डिग्री ली है। पत्रकारिता के अपने शुरुआती दिनों में वह दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम योजना में भी काम किया। उन्होंने बतौर रिपोर्टर कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद गुजरात सरकार ने ऐक्शन लिया था। गढ़वी को एक निडर पत्रकार के रूप में जाना जाता था। फिलहाल वह पार्टी के महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव - 2022
Image Source : PTIगुजरात विधानसभा चुनाव - 2022

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।