1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में Coronavirus से 24 और मरीजों की मौत, अहमदाबाद में गई 17 की जान

गुजरात में Coronavirus से 24 और मरीजों की मौत, अहमदाबाद में गई 17 की जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 08:31 pm IST,  Updated : May 21, 2020 08:31 pm IST

गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस के 371 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12910 हो गई।

गुजरात में Coronavirus से 24 और मरीजों की मौत, अहमदाबाद में गई 17 की जान- India TV Hindi
गुजरात में Coronavirus से 24 और मरीजों की मौत, अहमदाबाद में गई 17 की जान

अहमदाबाद: गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस के 371 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12910 हो गई। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के 24 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 774 हो गई। यहां कुल 5488 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इनमें से 269 मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की चपेट में अहमदाबाद जिला है। राज्य के कुल कोरोना संक्रमितों में से 9449 संक्रमित अहमदाबाद में ही हैं। इतना ही नहीं, राज्य के भीतर अहमदाबाद में ही सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी यहां सबसे ज्यादा है। अहमदाबाद में गुरुवार तक कुल 619 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 लोगों की मौत गुरुवार को ही हुई है। यहां कुल 3330 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।