1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कोरोना वायरस के 244 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस के 244 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 10:42 pm IST

गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 244 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,63,444 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

गुजरात में कोरोना वायरस के 244 नए केस मिले, एक मरीज की मौत- India TV Hindi
गुजरात में कोरोना वायरस के 244 नए केस मिले, एक मरीज की मौत Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 244 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,63,444 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,395 हो गई। 

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से 355 मरीजों को छुट्टी मिली है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,670 हो गई। स्वस्थ होने की दर 97.43 फीसदी है। गुजरात में अभी 2,379 मरीजों का उपचार चल रहा है। वडोदरा में सबसे ज्यादा 75 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 555 बूथों पर 13,625 लोगों को टीके लगाए गए हैं और लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 5,55,179 हो गई। वहीं केंद्रशासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली में रविवार को सिर्फ एक मरीज का इलाज चल रहा था। यहां अब तक 3,370 मामले सामने आए हैं और 3,367 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 

देश में क्या स्थिति है?

वहीं, पूरे देश की बात करें तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और इस महीने यह तीसरा मौका है जब एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से नीचे रही। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी। 

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण देश में 78 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996  हो गई है। इसमें कहा गया है कि इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले नौ महीने में सबसे कम है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। 

देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से कम है। इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 78 संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16, पंजाब में पांच और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से चार-चार लोगों की मौत हुई। देश में अब तक कुल 1,54,996 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,280, तमिलनाडु में 12,382, कर्नाटक में 12,233, दिल्ली में 10,877, पश्चिम बंगाल में 10,202, उत्तर प्रदेश में 8,686 और आंध्र प्रदेश में 7,159 लोगों की मौत हुई।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।