1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. लॉकडाउन 4.0 से ठीक पहले गुजरात के डिप्टी सीएम का बयान, डरकर घर बैठने का जोखिम नहीं उठा सकते

लॉकडाउन 4.0 से ठीक पहले गुजरात के डिप्टी सीएम का बयान, डरकर घर बैठने का जोखिम नहीं उठा सकते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 08:06 am IST,  Updated : May 15, 2020 08:06 am IST

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने लॉकडाउन के अगले चरण में और अधिक ढील देने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि आर्थिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं

Lockdown- India TV Hindi
Lockdown Image Source : AP

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने लॉकडाउन के अगले चरण में और अधिक ढील देने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि आर्थिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं और लोग अब महामारी से डरकर घरों में बैठे रहने का जोखिम नहीं उठा सकते। पटेल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार और अधिक ढील देने के पक्ष में है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित लोग अपने काम-धंधे शुरू कर सकें। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''अगर हम लोगों को उनके कामकाज से दूर रखेंगे तो यह उनके और उनके परिवार के लिए नुकसानदेह साबित होगा। अगर यही हाल रहा तो इससे राज्य की आर्थिक हालत भी बिगड़ जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं और पहले भी कुछ छूट दे चुकी है।'' लॉकडाउन का मौजूदा चरण 17 मई को खत्म हो जाएगा और केन्द्र सरकार के मुताबिक इसका अगला चरण नए रूप में सामने आएगा। 

पटेल ने संकेत दिए कि राज्य की भाजपा सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी रखते हुए लॉकडाउन में और अधिक ढील देने पर विचार कर रही है। गुजरात में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 9,600 मामले सामने आ चुके हैं। पटेल ने कहा, ''आर्थिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं। लोग अब कोरोना वायरस से डरकर से घर पर बैठने का जोखिम नहीं उठा सकते। हमारी सरकार की भी यही सोच है। यह लोगों को उनकी आजीविका कमाने में मदद करने का समय है।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।