1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के DGP विकास सहाय का 6 महीने तक बढ़ा कार्यकाल, आज होने वाले थे रिटायर

गुजरात के DGP विकास सहाय का 6 महीने तक बढ़ा कार्यकाल, आज होने वाले थे रिटायर

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 30, 2025 09:04 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 11:06 pm IST

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है। वह आज यानी 30 जून को ही रिटायर होने वाले थे। विकास सहाय गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय।- India TV Hindi
गुजरात के डीजीपी विकास सहाय। Image Source : FILE

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है। वह आज यानी 30 जून को ही रिटायर होने वाले थे। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से एक आदेश जारी कर उनके कार्यकाल का विस्तार किया गया है। अब अगल छह महीने तक विकास सहाय गुजरात के डीजीपी रहेंगे। बता दें कि विकास सहाय गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 

छह महीने तक बढ़ा कार्यकाल

जारी आदेश में लिखा है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विकास सहाय, आईपीएस (गुजरात कैडर 989), पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुजरात को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30.06.2025 से छह महीने की अवधि के लिए सेवा विस्तार देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।" बता दें कि आईपीएस विकास सहाय को 31 जनवरी 2023 को गुजरात का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया था। इसके एक महीने बाद उन्हें गुजरात का डीजीपी नियुक्त कर दिया गया। 

आशीष भाटिया के बाद बने डीजीपी

विकास सहाय से पहले आशीष भाटिया गुजरात के डीजीपी थे। आशीष भाटिया को भी सरकार ने दो एक्सटेंशन दिए थे। उनके कार्यकाल का पहला एक्टेंशन दो महीने जबकि दूसरा एक्सटेंशन आठ महीने तक रहा। आशीष भाटिया 31 जनवरी 2023 को रिटायर हुए थे। इस पहले गुजरात के डीजीपी रहे शिवानंद झा को भी तीन एक्सटेंशन मिले थे। 

डीजीपी की दौड़ में शामिल थे ये नाम

गुजरात के डीजीपी की दौड़ में आईपीएस मनोज अग्रवाल, आईपीएस शमशेर सिंह के अलावा के एल एन राव और नीरजा गोतरू भी शामिल थीं। हालांकि फिलहाल विकास सहाय को छह महीने का एक्सटेंशन मिलने के साथ नए डीजीपी की चर्चाओं पर विराम लग गया है। विकास सहाय एक्सटेंशन पाने वाले गुजरात के चौथे डीजीपी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।