1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों का तबादला

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों का तबादला

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 21, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:36 pm IST

जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट (GAD) ने 28 IAS अधिकारियों के तबादले और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपने का नोटिफिकेशन जारी किया।

गुजरात के सीएम की फाइल फोटो- India TV Hindi
गुजरात के सीएम की फाइल फोटो Image Source : ANI

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फेरबदल में 28 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें जूनागढ़ नगर निगम के कमिश्नर प्रभाव जोशी को स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) का जॉइंट MD बनाया गया है। उन्होंने करीब दो महीने पहले ही सिविक चीफ का पद संभाला था। प्रभाव जोशी की जगह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गुजरात के सेक्रेटरी I R वाला लेंगे।

तबादला लिस्ट के अनुसार, दाहोद के डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर (DDO) स्मित संतोष लोढ़ा का तबादला करके उन्हें सूरत का डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर GH मकवाना को उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन्हें यहां पर मिली तैनाती

स्किल डेवलपमेंट के डायरेक्टर KJ राठौड़ को दक्षिण गुजरात विज कॉरपोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह गुजरात वक्फ बोर्ड के CEO PB राठौड़ लेंगे। पोरबंदर के म्युनिसिपल कमिश्नर HJ प्रजापति का तबादला अमरेली में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर (DDO) के तौर पर किया गया है। उनकी जगह सूरत अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO SR रमेशचंद्र लेंगे।

गुजरात स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन महेश जानी को गुजरात अर्बन लाइवलीहुड मिशन का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ के रजिस्ट्रार MP पांड्या का तबादला करके उन्हें गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

देवभूमि-द्वारका और गांधीनगर को मिला नया DDO

पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर KP जोशी और गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर DK ब्रह्मभट्ट को क्रमशः देवभूमि-द्वारका और गांधीनगर का DDO नियुक्त किया गया है। टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ़ गुजरात के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर KS झानला को डांग्स-आहवा का DDO नियुक्त किया गया है। गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के सेक्रेटरी MK जोशी का तबादला करके उन्हें डेवलपमेंट सपोर्ट एजेंसी ऑफ़ गुजरात का CEO नियुक्त किया गया है।

 गुजरात प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का भी ट्रांसफर

इनके अलावा गुजरात प्रशासनिक सेवा (GAS) के 13 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। सरकार ने चयन और वरिष्ठ वेतनमान श्रेणियों में गुजरात प्रशासनिक सेवा (GAS) के 13 क्लास-I अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश भी जारी किए हैं। V. K. पटेल को GIDC का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, A. K. प्रजापति को अरावली-मोडासा ज़िला ग्रामीण विकास एजेंसी का डायरेक्टर, D. N. सतानी को गांधीनगर में नागरिक आपूर्ति विभाग का जॉइंट डायरेक्टर, G. V. मियानी को गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड का सेक्रेटरी और Y. S. चौधरी को गुजरात टूरिज़्म कॉर्पोरेशन का जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

ये भी ये पढ़ेंः पीएम मोदी के ‘नेट जीरो’ विजन की दिशा में गुजरात की बड़ी उपलब्धि, 1 साल में 49.79 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में रिकॉर्ड कमी

 

 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।