1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात की नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 13 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

गुजरात की नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 13 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 18, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 12:15 pm IST

गुजरात सरकार ने मंगलवार को राज्य में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गुजरात कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी एम थेन्नारसन को शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1997 बैच के अधिकारी अश्वनी कुमार की जगह लेंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

गांधीनगर: नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग के प्रमुख सचिव अश्विनी कुमार का तबादला कर उन्हें खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग के प्रमुख सचिव एम थेन्नारसन का तबादला कर उन्हें शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। 

उपभोक्ता विभाग के प्रमुख सचिव का भी तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला अधिसूचना में कहा गया है कि अश्विनी कुमार विधायी एवं संसदीय मामलों के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव रमेश चंद मीना का तबादला कर उन्हें बंदरगाह एवं परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। इस तरह अश्विनी कुमार को उस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। 

इन अधिकारियों का भी ट्रांसफर

गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (जीएसपीसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) मिलिंद तोरावणे का तबादला कर उन्हें पंचायत, ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। इस तरह मनीषा चंद्रा को उस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। तोरावणे जीएसपीसी के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। वित्त विभाग (आर्थिक मामले) की सचिव आरती कंवर वित्त विभाग (व्यय) की सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। 

ट्रांसफर की लिस्ट 

लिस्ट

दो जिलों के डीएम बदले

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी का तबादला कर उन्हें गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड (टीसीजीएल) का एमडी नियुक्त किया गया। पंचमहल कलेक्टर आशीष कुमार का तबादला कर उन्हें आदिवासी विकास निदेशक नियुक्त किया गया, जो सुप्रीत सिंह गुलाटी को उस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे अन्य तबादलों में डांग डीडीओ सुथार राज रमेशचंद्र को नर्मदा डीडीओ नियुक्त किया गया है, जबकि नर्मदा डीडीओ अंकित पन्नू को जामनगर डीडीओ नियुक्त किया गया है। जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के परियोजना प्रशासक पाटिल आनंद अशोक को डांग डीडीओ नियुक्त किया गया है।

स्टांप अधीक्षक और पंजीकरण महानिरीक्षक जेनु देवन मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल) के एमडी के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। एमजीवीसीएल के एमडी तेजस परमार को ओम प्रकाश के स्थान पर जूनागढ़ नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।