1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग, चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम से शुरुआत

गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग, चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम से शुरुआत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 03:08 pm IST

गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला किया है कि वह मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की कोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था शुरू करेगा।

Gujarat High court- India TV Hindi
गुजरात हाईकोर्ट  Image Source : FILE

अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला किया है कि वह मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की कोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था शुरू कर रहा है। मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष होनेवाली सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है। 

इस संदर्भ में हाईको्ट की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है जिसमें हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का उल्लेख किया है। इस फैसले में कि जनता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अदालतों की सुनवाई देखने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

हाईकोर्ट की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में निरमा विश्वविद्यालय के लॉ छात्र पृथ्‍वीराज सिंह जाला की उस जनहित याचिका का भी उल्लेख है जिसमें  कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्‍ट्रीमिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट से निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था। पृथ्‍वीराज सिंह जाला ने न्‍याय तक सबकी पहुंच और ओपन कोर्ट के सिद्धांतों का हवाला दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।