1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat: "पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी करेंगे पुरानी पेंशन योजना को लागू," वडोदरा में केजरीवाल ने फिर दी नई गारंटी

Gujarat: "पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी करेंगे पुरानी पेंशन योजना को लागू," वडोदरा में केजरीवाल ने फिर दी नई गारंटी

 Published : Sep 20, 2022 06:10 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 06:10 pm IST

Gujarat: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर गुजरात में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू की जाएगी।

Delhi CM Arvind Kejriwal(File Photo)- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal(File Photo) Image Source : PTI

Gujarat: दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि गुजरात में अगर उनकी सत्ता आती है तो पंजाब की तरह यहां भी पुरानी पेंशन योजना(OPS) लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी(AAP) की सरकार आने पर यहां के सभी सरकारी कर्मचारियों कि लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि AAP शासित राज्य पंजाब में सीएम भगवंत मान ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने पर विचार करने के लिए आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।   

सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं

केजरीवाल ने कहा, "गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में OPS लागू करेंगे।" विधानसभा चुनाव से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत केजरीवाल एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे।" 

अपना आंदोलन जारी रखिए: केजरीवाल

केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना आंदोलन जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर BJP सरकार OPS लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद उनकी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।