1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात नगर निकाय चुनाव: 9237 सीटों के लिए वोटिंग कल, भाजपा, AAP या कांग्रेस, किसे मिलेगी जीत

गुजरात नगर निकाय चुनाव: 9237 सीटों के लिए वोटिंग कल, भाजपा, AAP या कांग्रेस, किसे मिलेगी जीत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 25, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 03:01 pm IST

गुजरात नगर निकाय की कुल 9237 सीटों के लिए कल वोटिंग होगी और नतीजे 28 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए भाजप, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है।

गुजरात नगर निकाय चुनाव- India TV Hindi
गुजरात नगर निकाय चुनाव Image Source : FILE PHOTO

गुजरात में निकाय चुनाव की वोटिंग में कुछ ही समय बाकी हैं। कल यानी 26 अप्रैल को गुजरात के 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिका और 15 नगर निगम की 9245 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। बीजेपी गुजरात के लोकल इलेक्शन को भी पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से लेकर डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने रोड शो किया। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी  निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

28 अप्रैल को नतीजे घोषित होंगे

गुजरात में 11 म्युनिसिपैलिटी की 11 सीटों और 393 लोकल बॉडी इलेक्शन में से 9,964 सीटों पर चुनाव होंगे, कुल 10,005 सीटें होंगी। नॉमिनेशन फॉर्म वापस लेने और फॉर्म वेरिफिकेशन के बाद भाजपा को 720 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध के विजेता घोषित किया गया, 26 अप्रैल को 9,237 सीटों के लिए वोटिंग होगी।15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 260 तहसील पंचायत और 34 जिला पंचायत के चुनाव के लिए 26 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम छह बजे वोटिंग होगी,  28 अप्रैल को नतीजे घोषित होंगे, इसके साथ ही 11 नगरपालिका की 13 सीटें के उपचुनाव नतीजे भी आएंगे। 

निकाय चुनाव में एआईएमआईएम की धमक

गुजरात के लोकल इलेक्शन में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी ताल ठोक रहे हैं। ओवैसी ने बीजेपी-कांग्रेस दोनों को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने मुसलमान पर जुल्म किया है और मुसलमानों का भविष्य अंधेरे में डाल दिया है। अब इस अंधेरे को हटाने के लिए मुसलमानों को एक होना पड़ेगा और मिलकर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने की खास व्यवस्था

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। देहगाम के मतदान केंद्रों तक ईवीएम और आवश्यक चुनाव सामग्री की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए राज्य परिवहन की 29 बसें तैनात की गई हैं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए, परिवहन कर्मचारियों के लिए ठंडे पेय और ओआरएस जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि वे चुनाव संबंधी कर्तव्यों का पालन करते समय तरोताज़ा और स्वस्थ रहें।

कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जाएंगे वोट

आगामी स्थानीय स्वशासन चुनावों के लिए पुलिस ने एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। 1,172 मतदान केंद्रों में से 272 को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग 3,800 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, जबकि 6,800 एहतियाती कार्रवाईयां पहले ही की जा चुकी हैं और 40 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

272 बूथ संवेदनशील घोषित

पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना बनाई गई है। जिले भर में 272 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसके चलते भारी पुलिस बल की तैनाती, निरंतर निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।