गुजरात में भारी बारिश के बाद नवसारी और वलसाड जिले को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सूरत, अहमदाबाद, खेड़ा, तापी और डांग में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज नवसारी में कावेरी नदी का विकराल रूप देखने को मिला। कावेरी नदी के पानी ने ऐसा कहर बरपाया कि रेलवे ट्रैक ही बह गया।
ट्रेन सेवा अनिश्चितकाल के लिए ठप
बिलीमोरा से डांग जिले के वघई तालुका को जोड़ने वाली नैरोगेज रेल लाइन पर कावेरी नदी के बाढ़ के पानी से भारी नुकसान हुआ है। यहां ट्रेन सेवा को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक उखड़ने से इस क्षेत्र के लोगों को कुछ दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि ट्रेन सेवा इस लाइन पर ठप हो गई है।
कावेरी नदी में समा गया रेलवे ट्रैक
भारी बारिश की वजह से कावेरी नदी का पानी नैरोगेज रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। नदी का रूप इतना विकराल था कि रानकुवा गांव के पास से गुज़रने वाली नैरोगेज रेलवे लाइन का ट्रैक पानी में बह गया। पानी के तेज बहाव की वजह से रेलवे ट्रैक के नीचे के कंकड़ और मिट्टी का कटाव हो गया और सिर्फ लोहा ही ऊपर रह गया। नैरोगेज ट्रेन ट्रैक पर कावेरी नदी का पानी आने से ट्रैक के बड़े हिस्से भारी नुकसान हुआ जिससे रेलवे ट्रैक काफी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बिलिमोरा को डांग जिले के वघई तालुका से जोड़ने वाली नैरोगेज ट्रेन अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दी गई है।
जब तक रेलवे ट्रैक ठीक नहीं होता तब तक इस पर ट्रेन की आवाजाही संभव नहीं है। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से और रेलवे ट्रैक उखड़ने से इस क्षेत्र के लोगों को कुछ दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि ट्रेन सेवा इस लाइन पर ठप हो गई है।
देखें वीडियो-
गुजरात में तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 38 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है जबकि प्रभावित इलाकों में फंसे 352 से ज्यादा लोगों को बचाया गया।
यह भी पढ़ें-
गुजरात में आसमान से बरसी आफत! खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद में स्कूल बंद
गुजरात में भारी बारिश के कारण रेल सेवा प्रभावित, परेशान यात्रियों ने वडोदरा स्टेशन पर किया हंगामा